Aam Aadmi Party Raghav Chadha: AAP के एक्शन के बाद राघव चड्डा का खुलकर छलका दर्द, एक्स पर जारी किया '2 मिनट का वीडियो'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा में उप नेता पद से हटाए जाने के बाद आप सांसद राघव चड्डा का दर्द खुलकर सामने आया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी द्वारा लिए गए एक्शन को लेकर एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को राघव चड्डा ने 'मेरे दो मिनट' नाम से शेयर किया और भारत का तिरंगा इमोजी के तौर पर लगाया है। इस वीडियो में वह आम आदमी से जुड़े की मुद्दों को संसद में उठाते नजर आ रहे हैं। इसमें एक विषय शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने से जुड़ा है। इसके अलावा बठिंडा से बीकानेर चलने वाली ट्रेन से भी जुड़ा एक मुद्दा है। दरअसल, आप ने आरोप लगाया कि वे पंजाब से जुड़े मुद्दे नहीं उठाते। राघव चड्ढा ने इन आरोपों पर वीडियो मैसेज के लिए जरिए एक तरह से पलटवार किया है।
पंजाब के सीएम ने की राघव चड्डा की आलोचना
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राघव चड्ढा की आलोचना करते हुए कहा कि वह दबाव में काम कर रहे थे और उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के रुख के विपरीत काम किया है। अनुराग ढांडा ने चड्ढा की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि क्या ऐसा कोई व्यक्ति जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ‘डरता’ है, देश के लिए लड़ सकता है?
आप के सांसद संजय सिंह ने कहा, "इस समय देश के सामने बहुत सारे ज्वलंत मुद्दे हैं। देश गैस की लाइनों में खड़ा है। पश्चिम बंगाल में वोटर्स के साथ घोटाला हो रहा है। लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है। पंजाब में हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों पर राघव चड्ढा सदन में अपनी बात नहीं रखते, बोलते नहीं हैं। मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। केजरीवाल जी ने मोदी के खिलाफ निडरता से लड़ना सिखाया है।"
यह भी पढ़े -तेजस्वी ने बिहार की सच्चाई बताई, दिन को दिन और रात को रात कहना अपराध नहीं शक्ति सिंह यादव
संजय सिंह ने भी राघव चड्डा पर साधा निशाना
संजय सिंह ने आगे कहा, "मुझे भी छह महीने जेल में रखा गया। मेरे ऊपर भी दबाव बनाया गया।।।लेकिन मोदी के खिलाफ झुके नहीं। इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ झुके नहीं। आगे भी लड़ते रहेंगे। राघव चड्ढा ने CEC के खिलाफ प्रस्ताव पर साइन नहीं किया। बहुत सारे मुद्दे पर वॉकआउट नहीं किया। इन सारे मुद्दों पर उनको जवाब देना चाहिए।"
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, "राघव जी, आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हैं? आप बीजेपी से सवाल उठाने से डरते क्यों हैं? आप मोदी जी से सवाल उठाने से डरते क्यों हैं? आपने एक बार भी पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर हो रहे हमले पर सवाल उठाए?"
Created On :   3 April 2026 7:18 PM IST












