Assam Assembly Elections 2026: असम की जनसभा में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- 'लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे'

असम की जनसभा में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज (3 अप्रैल) असम के बारपेटा विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने NDA के द्वारा आयोजित की गई जनसभा में प्रत्याशी के पक्ष में हुंकार भरी। योगी बोले असम की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्परा गौरवशाली रही है। इसके बाद उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब वहां कोई कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा। भाजपा सरकार बनने के बाद कोई दंगा करने के बारें में सोचता दुस्साहस भी नहीं करता।

योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अयोध्या में राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन होता था तो असम के लोग भी उसमें शामिल होते थे। हम कहते थे रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। कांग्रेस करती थी कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के नेता राम के अस्तित्व को नकारते थे। लेकिन BJP की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में विशाल राम मंदिर बन कर तैयार हो गया। आगे उन्होंने कहा कांग्रेस और UDF (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। राज्य में घुसपैठियों की एंट्री कराकर यहां की डेमोग्राफी (जनसंख्या) को बिगाड़ने का काम किया। असम के लोगों की जमीनों पर बाहरी लोगों को कब्जा करने दिया। लेकिन CM बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार घुसपैठियों को बाहर करने का काम करेगी। भाजपा सरकार यहां विकास के बड़े-बड़े काम किए और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस और यूडीएफ की नहीं चलने देंगे, न ही हम असम को लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती बनने देंगे।

यूपी में अब सब चंगा- योगी

उन्होंने कहा यूपी में जो काम 500 सालों में नहीं हो पाया वो काम 5 सालों हो गया। , अब यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा यूपी में है सब चंगा। वहां सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। वहां पर अब किसी भी धर्म स्थल से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी प्रॉपर्टी गरीबों में बांट दी जाती है। घुसपैठियों और दंगाइयों का कोई अधिकार नहीं होता है। बता दें, असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होंगे और मतगणना 4 मई को होगी।

Created On :   3 April 2026 8:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story