केरल विधानसभा चुनाव 2026: क्या कांग्रेस से रीझकर UDF को वोट देंगी महिलाएं? राहुल गांधी ने क्या फ्री करने का किया ऐलान?

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा हाई है। सभी दल जीतने के लिए रैली निकाल रहे हैं। इस कम्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार (4 अप्रैल) को इडुक्की में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने वादा किया है कि अगर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF - United Democratic Front) की जीत होती है तो वह महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त कर देंगे।
यह भी पढ़े -बिजनौर में व्यापारियों और पूर्व सांसद के बीच भारी हंगामा, गाड़ी के सामने लेटे कारोबारी, मामला सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग
यह भी पढ़े -'अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट...' राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटने पर दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?
पीएम मोदी पर निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरी तरह से डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं। सबसे ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप को 'सर' कहकर बुलाते हैं। उन्हें लगता है कि वे फिर से ब्रिटिश जमाने में लौट आए हैं। डोनाल्ड ट्रंप, PM मोदी को ठीक उसी तरह नियंत्रित करते हैं, जिस तरह PM मोदी, पिनाराई विजयन को नियंत्रित करते हैं।
'महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त'
राहुल गांधी ने कहा कि मैं उस युवती को सुन रहा था जिसने 'वंदे मातरम' गाया, वह केरल की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है। यह मत सोचिए कि जो आपने सुना, उसके पीछे कड़ी मेहनत नहीं लगी है और इसीलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि केरल की हर महिला सुरक्षित रहे। यही कारण है कि UDF के सत्ता में आने के बाद हर महिला के लिए बस यात्रा मुफ्त हो जाएगी।
Created On :   4 April 2026 3:13 PM IST













