Kerala News: शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर जख्मी, कांग्रेस नेता ने पोस्ट के जरिए दिया हेल्थ अपडेट

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक गंभीर घटना सामने आई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला किया गया है। यह घटना मलप्पुरम जिले के वंडूर इलाके में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। हमले में उनके गनमैन और ड्राइवर जख्मी हो गए। घटना के समय सड़क पर काफी जाम था और रास्ता भी बहुत संकरा था। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जानकारी के मुतातबिक, इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
यह भी पढ़े -बिजनौर में व्यापारियों और पूर्व सांसद के बीच भारी हंगामा, गाड़ी के सामने लेटे कारोबारी, मामला सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग
कैसे हुआ हमला?
जानकारी के अनुसार, शशि थरूर एक चुनावी कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार को दो गाड़ियों ने रोक लिया। उस समय पुल के पास काफी ट्रैफिक जाम था। जब उनके गनमैन और ड्राइवर ने रास्ता साफ करने की कोशिश की, तभी कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। करीब 5 लोगों के समूह ने मारपीट की जिससे दोनों घायल हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला क्यों किया गया?
यह भी पढ़े -‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर TMC ने अमित शाह पर कसा तंज
कैसे हैं थरूर?
शशि थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि कल रात हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर, जिसमें मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, आप सभी के संदेशों और कॉल्स में व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच बहुत भावुक हो गया हूं। वह अब ठीक है और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कल हम बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहे और योजना के अनुसार दो और कार्यक्रम पूरे किए। और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी बिना किसी रुकावट के जारी है।
Truly touched by all the messages and calls expressing concern about the untoward incident last night when my security guard was attacked. He is well and I was untouched. Thank you to all friends and well-wishers. We carried on undaunted yesterday and concluded two more events as…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 4, 2026
Created On :   4 April 2026 10:44 AM IST













