Jammu Kashmir Ganderbal Encounte: जम्मू CM ने गांदरबल मुठभेड़ पर उठाए सवाल, परिवार के दावों को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में बुधवार को सेना एक ऑपरेशन चलाया। सेना ने कहा कि हमें खबर मिली थी कि इस इलाके में एक आतंकी घुस आया है। अब इस मामले में एक विवाद खड़ा हो गया है, पीड़ित परिवार का बयान आया है कि जिसे आतंकी बता मारा वह निर्दोश हैं। इसी बीच सीएम उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा परिवार जो कह रहा है अगर वह सही है तो मुठभेड़ की जांच होगी। बता दें, कि सीएम उमर अब्दुल्ला गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।
जम्मू सीएम ने परिवार के बयान पर क्या कहा?
उमर ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा एक समय-सीमा के भीतर जांच जरूरी है क्योंकि सिस्टम की विश्वसनीयता के लिए परिवार के दावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'मेरा मानना है कि परिवार के दावे को सीधे-सीधे खारिज नहीं किया जाना चाहिए। कम से कम इस मुठभेड़ की एक पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और तथ्य को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। जांच की घोषणा को टालने या उसमें देरी करने का कोई भी प्रयास केवल विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाएगा और यह किसी के भी हित में नहीं है।'
एजाज ने दावा किया है कि उसके भाई का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था। एजाज ने कहा, "यह सुनकर हम सदमे में हैं। वह पूरी तरह से बेकसूर था और उसे मार दिया गया।" परिवार ने जांच की माग की है और एक एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
Created On :   3 April 2026 10:56 PM IST












