Govt On Panic Buying: पेट्रोल-डीजल और LPG पर केंद्र सरकार ने क्या कहा? ईंधन सप्लाई को लेकर लोगों से की ये अपील

पेट्रोल-डीजल और LPG पर केंद्र सरकार ने क्या कहा? ईंधन सप्लाई को लेकर लोगों से की ये अपील
मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच एक बार फिर भारत सरकार ने इस घबराहट पर बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच एक बार फिर भारत सरकार ने इस घबराहट पर बयान दिया है। साथ ही लोगों के इनकी खरीदी के लिए अपील की है। सरकार के जारी बयान के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ऊर्जा जहाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ईंधन सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो गई है। इसके बाद भी भारतियों के लिए ईंधन की सप्लाई पर्याप्त और सुचारू बनी हुई है। सरकार ने आगे भरोसा दिलाते हुए कहा कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से लेकर कुकिंग गैस तक बिना रुकावट के देश के नागरिकों तक पहुंच रहा है।

सरकार ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को सरकार ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचने की अपील की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि सरकार इन उत्पादों और कुकिंग गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक्टिव कदम उठाने का काम कर रही है और पैनिक बायिंग से बचने की अपील भी की है। इसके साथ ही मंत्रालय ने स्पष्ट हिदायत दी कि सिर्फ ऑफिशियल जानकारी पर ही ध्यान दें और ऊर्जा का बचाव करें।

जरूरी सेवाओं पर प्रतिक्रिया

मंत्रालय ने आगे स्पष्ट कहा कि सरकार ने घरेलू एलपीजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई को खासतौर पर घरों, हॉस्पिटल और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए प्रथम स्थान पर रखा है। इसके अलावा रिफाइनरी प्रोडक्शन बढ़ाकर डिमांड को मैनेज किया जा रहा है। इसके लिए विशेष उपाय भी लागू कर दिए गए हैं। जिसमें एलपीजी रिफिलिंग के बीच समय बढ़ाना भी शामिल किया गया है।

जमाखोरी के खिलाफ एक्शन

रिपोर्ट में बताया गया है कि तेल-गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसके तहत 3,700 से ज्यादा छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स को लगभग 1,000 कारण बताओं नोटिस भी भेजे गए हैं। वहीं अभी तक सरकार ने 27 डीलरों को निलंबित किया गया है।

Created On :   4 April 2026 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story