Kullu Jibhi-Sojha Road Accident: हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर अचानक फिसलकर नाले में गिरी, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर अचानक फिसलकर नाले में गिरी, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुल्लू के जीभी-सोझा मार्ग का यह हादसा बताया जा रहा है। यहां पर पर्यटकों से भरा एक ट्रैवलर नाले में गिर गई। जिसमें चार लोगों की मारे जाने की सूचना मिली है।

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुल्लू के जीभी-सोझा मार्ग का यह हादसा बताया जा रहा है। यहां पर पर्यटकों से भरा एक ट्रैवलर नाले में गिर गई। जिसमें चार लोगों की मारे जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस वाहन में 20 पर्यटक यात्रा कर रहे थे। जिनमें से 16 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। जिसमें से एक की हालात नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया।

राहत और बचाव कार्य जारी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुल्लू के बंजार में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकरी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पातल पहुंचाया गया। वहीं, इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय नागरिक भी इस बचाव कार्य का हिस्सा बने हुए हैं।

अचानक मौसम खराब

जिस गाड़ी से हादसा हुआ है। वह दिल्ली रजिस्टर्ड बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक जलोड़ी जोत ले लौट रहे थे। इसी समय अचानक मौसम खराब हो गया था। इस वजह से वाहन फिसल गया और ट्रैवलर के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। फिर गाड़ी नाले में जा गिरी। इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Created On :   5 April 2026 12:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story