जंग के बीच भारत के लिए आई गुड न्यूज, LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, लदी है 46,650 मीट्रिक टन गैस

जंग के बीच भारत के लिए आई गुड न्यूज, LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, लदी है 46,650 मीट्रिक टन गैस
LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ग्रीन संवी ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। बता दें कि युद्ध के बीच यह भारत का सातवां एलपीजी टैंकर है, जिसने होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसके खत्म होने की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है। इस युद्ध का असर केवल मिडिल-ईस्ट पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ऑयल सप्लाई रुकने की वजह से कई देशों में उर्जा संकट गहरा गया है। इस बीच भारत को खुशखबरी मिली है। LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ग्रीन संवी ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। बता दें कि युद्ध के बीच यह भारत का सातवां एलपीजी टैंकर है, जिसने होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है।

भारत सरकार के अनुसार, इस समय खाड़ी देशों में करीब 18 जहाज और 400 नाविक मौजूद हैं। इन सभी को जल्द ही सुरक्षित वापस लाया जाएगा। अभी तक 900 से ज्यादा नाविकों को वापस लाया जा चुका है।

भारत का हमारे लिए विशेष स्थान - ईरान

इस बीच ईरानी वाणिज्य दूतावास की ओर से कहा गया कि भारत और ईरान के संबंध हजारों साल पुराने हैं। दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग इसी तरह बनी रहे। रानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'भारत और खासकर गुजरात हमारे साझा इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। सदियों पहले यहां के लोगों ने हमारे लोगों का स्वागत किया था।'

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए दो दिन यानि 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ईरान को 10 दिन का समय दिया था, जिसमें अब केवल 48 घंटे बचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इसके बाद ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

बता दें कि सबसे पहले 22 मार्च को ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दो दिन की मोहलत दी थी। साथ ही कहा था कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसके पॉवर प्लांट्स को उड़ा दिया जाएगा। इसके एक दिन बाद ईरान से अच्छी बात होने का दावा करते हुए ट्रंप ने इस मोहलत को 5 दिन कर दिया था। इसके तीन दिन बाद उन्होंने एक और दावा करते हुए कहा कि ईरान सरकार के अनुरोध को ध्यान रखते हुए हम डेडलाइन को 10 दिन के लिए आगे बढ़ा रहे हैं।

Created On :   4 April 2026 10:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story