Amarnath Yatra 2026: मेडिकल की पूरी व्यवस्था-एंबुलेंस भी तैनात..कड़ी सुरक्षा के बीच संत समाज का तीसरा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू हो चुकी है। यात्रा के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल रहे हैं। शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था जम्मू के श्री राम मंदिर से रवाना हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। जगह-जगह जवान तैनात रहे ताकि यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके। श्रद्धालुओं में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि बाबा का बुलावा मिलने के बाद ही उन्हें यात्रा करने का मौका मिला। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों की भी तारीफ की।
यह भी पढ़े -बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले जानिए ये जरूरी डिटेल, कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, रास्ते में खराब मौसम मिले तो क्या करें, ये तैयारियां हैं जरूरी
श्रद्धालुओं में दिखा खुशी का माहौल
यात्रा पर जा रहे लोगों ने कहा कि वे बाबा के दर्शन को लेकर बहुत खुश हैं। कुछ श्रद्धालु पहली बार अमरनाथ जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए यादगार पल है। सभी लोग भगवान का आशीर्वाद लेने की उम्मीद के साथ यात्रा पर निकले हैं।
सुरक्षा और व्यवस्था पर लोगों ने जताई खुशी
श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के पूरे रास्ते अच्छी व्यवस्था की गई है। कई जगह सुरक्षा बल तैनात हैं। इससे लोगों को सुरक्षित महसूस हो रहा है। यात्रियों ने कहा कि प्रशासन ने रहने, आने-जाने और सुरक्षा का अच्छा इंतजाम किया है।
मेडिकल की व्यवस्था
उधमपुर स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH 44) पर मेडिकल इंतजाम किए हैं और 6 एम्बुलेंस तैनात की हैं। साथ ही, मौजूदा लंगरों के पास मेडिकल स्टेशन भी बनाए गए हैं।
श्रद्धालुओं एम्बुलेंस की व्यवस्था
उधमपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मन्हास ने कहा कि हमने जिले में 10 जगहों पर प्राथमिक चिकित्सा कैंप लगाए हैं। आम तौर पर ये कैंप लंगर वाली जगहों के पास ही लगाए जाते हैं ताकि अगर किसी भी समय किसी तीर्थयात्री को मदद की जरूरत हो तो हमारा स्टाफ तुरंत उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, हमने नेशनल हाईवे पर 6 अलग-अलग जगहों पर एम्बुलेंस तैनात की हैं ताकि आपातकालीन स्थिति में मेडिकल मदद की जरूरत वाले किसी भी तीर्थयात्री को तुरंत वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
Created On :   4 July 2026 9:43 AM IST








