US-Israel Vs Iran: '48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना..', ट्रंप की ईरान को एक और धमकी, बात न मानने पर दी तबाह करने की चेतावनी

48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना.., ट्रंप की ईरान को एक और धमकी, बात न मानने पर दी तबाह करने की चेतावनी
जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दो दिन की मोहलत दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसके खत्म होने की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है। इस युद्ध का असर केवल मिडिल-ईस्ट पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ऑयल सप्लाई रुकने की वजह से कई देशों में उर्जा संकट गहरा गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और बड़ी धमकी दी है।

ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए दो दिन यानि 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। बता दें कि ये तीसरी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ईरान को 10 दिन का समय दिया था, जिसमें अब केवल 48 घंटे बचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इसके बाद ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

NATO पर भी साधा निशाना

ट्रंप ने NATO को कमजोर और गैर-भरोसेमंद साझेदार बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संगठन के साथ अपने रिश्तों की समीक्षा करेगा। ईरान जंग के समय उन्होंने कई सहयोगी देशों के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संगठन अपने जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है।

बता दें कि सबसे पहले 22 मार्च को ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दो दिन की मोहलत दी थी। साथ ही कहा था कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसके पॉवर प्लांट्स को उड़ा दिया जाएगा। इसके एक दिन बाद ईरान से अच्छी बात होने का दावा करते हुए ट्रंप ने इस मोहलत को 5 दिन कर दिया था। इसके तीन दिन बाद उन्होंने एक और दावा करते हुए कहा कि ईरान सरकार के अनुरोध को ध्यान रखते हुए हम डेडलाइन को 10 दिन के लिए आगे बढ़ा रहे हैं।

Created On :   4 April 2026 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story