मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज बारिश की संभावना है तो कहीं पर तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है और शुरुआत में ही मौसम तरह-तरह के रंग दिखा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक दे रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर आज कई जगहों पर देखने को मिलने वाला है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस हफ्ते ही लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर उत्तर भारत में खास देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी भारी संभावना है। कश्मीर घाटी में 3 से 4 अप्रैल को भारी बारिश होने के आसार हैं।

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश

उत्तराखंड में 4 अप्रैल को भारी बारिश के साथ गरज और चमक के आसार हैं। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आने वाले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा, साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर गरज और चमक देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी और तूफान का असर रहेगा। दिल्ली समेत हरियाणा, चंडीगढ़ में 4 अप्रैल को तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।

यूपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में आज मौसम काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में इसका असर ज्यादा रहने वाला है।

एमपी में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 4 से 7 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी देखने को मिलेगी। वहीं, मध्य प्रदेश में 3 और 4 को ओलावृष्टि की संभावना रहने वाली है। वहीं, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आने वाले दिनों में बारिश के साथ गरज और चमक देखने को मिल सकती है।

Created On :   4 April 2026 11:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story