Earthquake News: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में कांपी धरती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए हैं। वहीं, जम्म कूश्मीर समेत अन्य राज्यों में धरती कांपी है। इसके अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हालांकि, इस दौरान किसी के नकुसान होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। जम्मू कश्मी के इलाकों में लगभग 10 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों के बाहर निकल गए।
भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए
भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके आए थे। जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार रात को 5.9 तीव्रता के साथ भूकंप आया था। इसके चलते जम्मू कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बताया जा रहा है कि इन झटकों का केंद्र 71.01 डिग्री पूर्वी देशांतर और 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर रहा था। वहीं, इसकी गहरी 175 किलोमीटर रिकॉर्ड की गई है। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जानमाल की हानी की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है। इससे पहले तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए थे। रात 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत में धरती कांपी थी। इस दौरान तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़े -गुजरात भाजपा ने केजरीवाल के आरोपों का दिया जवाब, कहा- नहीं चलेगी 'विक्टिम कार्ड' वाली राजनीति
कैसे आता है भूकंप
भूकंप पृथ्वी की सतह का अचानक हिलना या कांपना की वजह से आता है। इसका सिद्धांत प्लेट टेक्टॉनिक्स से जुड़ा है। इसके मुख्य कारणों की बात करें तो टेक्टोनिक प्लेटों की गति पृथ्वी की बाहरी परत (स्थलमंडल या लिथोस्फीयर) कई बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार बहुत धीमी गति से (साल में कुछ सेंटीमीटर) घूमती या खिसकती रहती हैं। जब प्लेटों के किनारे फ्रिक्शन (घर्षण) के कारण अटक जाते हैं, तो तनाव लगातार बढ़ता रहता है। जब यह तनाव इतना ज्यादा हो जाता है कि चट्टानें सहन नहीं कर पातीं, तो वे अचानक टूटती या खिसकती हैं। इस अचानक ऊर्जा मुक्ति से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं, जो पृथ्वी की सतह पर कंपन पैदा करती हैं, यही भूकंप है।
Created On :   3 April 2026 10:16 PM IST












