मौसम अपडेट: देशभर के मौसम में आया बदलाव, आंधी-बारिश के बीच ओलावृष्टि की संभावना, जानें अपने राज्य का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। बीती रात कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया गया है। इस सिस्टम का अहम रूप से उत्तर भारत पर प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 4 अप्रैल को उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी और हवाएं भी तेज चल सकती हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। कभी तेज बारिश हो रही है तो कभी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के वक्त बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी लोगों को परेशान कर सकती हैं। इसके बाद 4 से 5 अप्रैल को गरज और चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं।
मध्य भारत में क्या है मौसम का हाल?
मध्य भारत के कई हिस्सों में 6 अप्रैल तक बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं चलेंगी और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़े -भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर पहुंचा, टॉप घाटे वाले देशों की सूची में शामिल
राजस्थान में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में एक बार फिर से मजबूत मौसम प्रणाली एक्टिव है। जिस वजह से ही आने वाले एक दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ चमक और बारिश के आसार हैं। साथ ही कु जगहों पर छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दक्षिण भारत में बारिश के पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं। जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कई जिले शामिल हैं। यहां पर अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में दक्षिणी हिस्सों में लगातार हल्की बारिश और उत्तरी क्षेत्रों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
Created On :   3 April 2026 12:52 PM IST












