BJP हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले में बड़ी सफलता: पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI साजिश का खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंडीगढ़ में बीजेपी हेडक्वार्टर पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना की साजिश में आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसबीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनजीत उर्फ अभिजीत शर्मा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े -एलपीजी पर अफवाहों के खिलाफ 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रोज कर रहे प्रेस ब्रीफिंग केंद्र
बीजपी हेडक्वार्टर ग्रेनेड मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जानकारी देते हुए बताया कि एक ग्रेनेड और कुछ गोलियां आरोपियों के पास से बरामद की गई हैं। हमला करने वाले 2 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
यह भी पढ़े -हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, 10 अप्रैल के बाद जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
पुलिस ने ISI साजिश का किया खुलासा
वहीं, प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान की ISI की साजिश का खुलासा हुआ है। पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स की पहचान की गई है जिनके इशारे पर ये हमला हुआ है। हमले के लिए कई सब-मॉड्यूल और नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
Created On :   4 April 2026 8:08 PM IST












