एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, सतत निगरानी जारी नवादा प्रशासन

एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, सतत निगरानी जारी नवादा प्रशासन
बिहार के नावादा जिले में एलपीजी (द्रवित पेट्रोलियम गैस) सिलेंडरों की स्थिति सामान्य है। शनिवार को यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

नवादा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नावादा जिले में एलपीजी (द्रवित पेट्रोलियम गैस) सिलेंडरों की स्थिति सामान्य है। शनिवार को यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कंपनियों से प्राप्त अपडेट जानकारी के अनुसार 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 12418 एलपीजी गैस सिलेंडर वर्तमान में जिले में उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 3323, बीपीसीएल के 6291 तथा आईओसीएल के 2804 गैस सिलेंडर शामिल हैं। यह उपलब्धता जिले की वर्तमान मांग के अनुरूप पर्याप्त मानी जा रही है तथा किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के सभी गैस उपभोक्ताओं को डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वितरण प्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर प्राप्त हो तथा वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

जन-सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जहां शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु कर्मियों की तैनाती की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06324-212122 पर अब तक कुल 250 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 215 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में धावा दलों का गठन किया गया है। इन धावा दलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित थाना के पदाधिकारी शामिल हैं। इन दलों द्वारा नियमित रूप से गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित, व्यवस्थित एवं पर्याप्त है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story