बंगाल चुनाव सुवेंदु अधिकारी के कैंपेन में अर्चना मजूमदार ने लिया हिस्सा, बोलीं- लोग भाजपा को वोट देंगे
भवानीपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने चक्रबेरिया इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान भाजपा नेता अर्चना मजूमदार ने सुवेंदु अधिकारी के कैंपेन में हिस्सा लिया और उन्होंने भवानीपुर के लोगों से मिल रहे समर्थन के बारे में बात की।
अर्चना मजूमदार ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावी समंदर में इस बार ‘मछली’ सिर्फ थाली तक सीमित नहीं रही बल्कि सियासत के केंद्र में आकर तैरने लगी है। तृणमूल कांग्रेस जहां ‘बांग्ला अस्मिता’ का जाल बुनकर इसे साधने में जुटी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी कोशिश कर रही है कि उसका रुख बंगाल के लोगों की ‘माछ-भात बंगाली’ के रूप में पहचान के खिलाफ न दिखे।
अर्चना मजूमदार ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ ऊंची इमारतों में दिख रही इस भीड़ का क्या इशारा है? 29 अप्रैल को लोग भाजपा को वोट देंगे, लोग सुवेंदु अधिकारी को वोट देंगे और लोग भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट देंगे। इसके लिए लोग तैयार हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि बस कुछ दिन का इंतजार है, ज्यादा नहीं। लोग तैयार हैं और उन्होंने मन बना लिया है कि भाजपा आ रही है। लोग भाजपा को वोट देंगे। वे अन्याय को खत्म करना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि आरजी कर, लॉ कॉलेज, आईक्यू सिटी हर जगह जो हो रहा है, उसे खत्म किया जाए। महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है, उनका मर्डर हो रहा है लेकिन आरोपियों को सजा नहीं मिल रही है। क्रिमिनल गायब हैं। पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन, क्रिमिनल्स को सही ठहराने में मदद कर रहे हैं। इसलिए यह सिर्फ समय की बात है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सीपीआई (एम) को वोट देना बेवजह अपना वोट बर्बाद करना है। लोगों ने मन बना लिया है कि कुछ दिनों में भाजपा आ रही है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई ममता सरकार के खिलाफ भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है। लोग सिर्फ 29 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 April 2026 7:59 PM IST












