पुलिस का बड़ा एक्शन: राहलु गांधी सहित 25 सांसदों को धमकी देने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

राहलु गांधी सहित 25 सांसदों को धमकी देने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को धमकी देने वाले शख्स को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज सिंह आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है जो खुद को करणी सेना और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है। हालांकि, बीजेपी ने साफ कर दिया है कि उसका पार्टी से कोई नाता नहीं है। दरअसल, इस शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह सांसदों को धमकी देता नजर आ रहा था।

क्यों मिली सांसदों को धमकी?

राज का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला का अपमान किया है। आरोपी ने खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के घर में घुस कर गोली मार देगा।

वीडियो में क्या था?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राज सिंह आमेरा नाम का व्यक्ति बहुत ही भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें करता नजर आ रहा है। वह खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ धमकी देता है। वीडियो में वह कहता है कि संसद में हुई एक घटना से भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं। वह दावा करता है कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वो सांसदों के घर जाकर तोड़फोड़ करेगा। आगे वह राहुल गांधी को सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहता है कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो उनके घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी। वह यह भी कहता है कि अगर 24 घंटे के अंदर 25 सांसदों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सबको गोली मार देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Created On :   19 Feb 2026 5:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story