West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बोली निर्वाचन आयोग राजनीतिक दल के दबाव में आकर मतदाता सूची में कर रहा हेरफेर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की चीफ ममता बनर्जी ने मंगलवार (17 फरवरी) को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईसी (Election Commission) एक राजनीतिक पार्टी के दबाव में आकर राज्य में चल रहे SIR (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) में बड़े स्तर पर हेरफेर कर रहा है। राज्य सचिवाल में मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल (Information Technology Cell) की एक महिला पदाधिकारी ने AI (कत्रिम बुद्धिमत्ता) का प्रयोग करके बंगाल के 58 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग SC के निर्देशों की अवहेलना कर रहा है। मतदाताओं को टारगेट कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।
बीजेपी के आदेशों पर काम रहा है निर्वाचन आयोग- ममता
ममता ने कहा की बीजेपी के आदेशों पर निर्वाचन आयोग SIR के दौरान राज्य में बड़े पैमाने मतदाताओं के नाम हटा रहा है। ममता ने 'तार्किक विसंगतियों (Logical Error) का हवाला देते हुए कहा कि यह जनता के अधिकारों को छीन रहे है। आम जनता के साथ आतंकियों के जैसा व्यवहार कर रहा है। बीजेपी को प्रसन्न करने के लिए बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है।'
SIR प्रक्रिया के दबाव के कारण 160 लोगों की मौत- ममता
चुनाव आयोग ने 7 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का पच्छ लेते हुए ममता ने कहा, "अगर बंगाल सरकार के अधिकारियों को (निर्वाचन आयोग द्वारा) टारगेट किया गया है। तो हम उनकी शत-प्रतिशत रक्षा करेंगे और जिन्हें पदावनत किया गया है उन्हें पदोन्नत करेंगे।" ममता ने दावा किया कि राज्य में SIR प्रक्रिया के दबाव के तहत करीब 160 लोगों की मौत हो चुकी है।
Created On :   17 Feb 2026 9:00 PM IST












