Jashpur Aircraft Crash: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, जशपुर जिले में एयर एम्बुलेंस हुई क्रैश, ऊंची पहाड़ियों के बीच गिरने से रेस्क्यू टीम को पहुंचने में दिक्कत, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के नारायणपुर-चारभाटी इलाके में एयर एम्बुलेंस (Aircraft) क्रैश हो गई है। आरा पहाड़ से आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह ये हादसा हुआ है वह चारों तरफ से ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस वजह से रेस्क्यू टीम को वहां पहुंचने में कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जशपुर एसपी ने हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा मैं नहीं अभी घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं, ऐसे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।
हादसे का शिकार हुई एयरक्राफ्ट निजी था। इसमें कितने लोग सवार थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी भी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। जांच के बाद ही इन सबके बारे में जानकारी मिल सकेगी।
यह भी पढ़े -ऊधमपुर बस हादसा 21 लोगों की मौत, 61 घायल, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान
देखें वीडियो..
घटना का एक वीडियो सामने आया है। 9 सेकंड के इस वीडियो में जशपुर के आरा पहाड़ से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।
वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जशपुर के पहाड़ी पर हुए चार्टर्ड विमान हादसे की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह सिर्फ एक घटना नहीं, कई परिवारों की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़ी स्थिति है।" उन्होंने आगे कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित हों। प्रशासन से आग्रह है कि राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटें, ताकि हर ज़रूरतमंद तक समय पर मदद पहुंच सके।"
Created On :   20 April 2026 5:35 PM IST













