MP में रील बनाने के चक्कर में तीन युवकों की मौत: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, टक्कर इतनी जोरदार की उछलकर सड़क पर गिरे, दो घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर रील बनाने के चलते तीन दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बाइक पर सवार होकर रील बना रहे थे, तभी अचानक उनकी ट्रक से भिड़त हो गई। जिसमें उनकी मौके पर जान चली गई, जबकि पीछे से दो उनके साथ वीडियो बना रहे थे, वो भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है और यह हादसा लौर थाना क्षेत्र का बताया गया है।
मृतकों की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान उपलक्ष उर्फ शुभम कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है, जो बेला थाना लौर के रहने वाले हैं। वहीं घायलों के नाम प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) बताए जा रहे हैं। ये चितईपुरवा पिपरा के निवासी है।
कैसे हुआ हादसा?
वीडियो के शुरुआत में एक पल्सर 220 बाइक पर तीन युवक बैठे थे, इस दौरान बाइक तेज रफ्तार में नजर आ रही है। वीडियो के आगे देखा जा रहा है कि पल्सर सवार युवक खतरानाक तरीके से ट्रकों को कट मारते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने करीब 3 से 4 ट्रकों को कट मारी। एक युवक हाथ में पिस्टलनुमा लाइटर लहराता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा मोबाइल के कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान तीनों लड़कों का फोकर रील बनाने और स्टंट दिखाने पर रहा।
करीब 15-20 सेकंड के भीतर पल्सर का संतुलन बिगड़ा और 5वें ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक की सीधी भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बाइक पर से उछलकर सड़क पर गिर जाते हैं।
यह भी पढ़े -कोयंबटूर सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक
दो दोस्त ऐसे हुए घायल
इसी समय पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी हादसे का शिकार हो जाती है और उस पर दो सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ये पूरी घटना इतनी तीव्र होती है कि किसी को संभवने का मौका तक नहीं मिलता। इसके बाद घायलों को तुरंत नजदीक अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया जाता है।
पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?
लौर थाना प्रभारी रीना सिंह का कहना है कि 14 अप्रैल को जानकारी मिली थी कि पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर घटना हुई है। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और जहां से शवों को बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के पा से एक लाइटर गन भी जब्त की गई। पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया है और इस घटना में घायल हुए दो लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे की वक्त बाइक की गति 100-120 किलो/घंटा के बीच थी।
Created On :   19 April 2026 7:42 PM IST













