PM Modi Nation Address: देश को आज से पहले कितनी बार संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी? यहां पर देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सियासत महिला आरक्षण बिल को लेकर गरमाई हुई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 अप्रैल) रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। ये साल 2026 का उनका पहला संबोधन होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही महिला आरक्षण बिल का समर्थन ना करने और महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इससे पहले देश को कब-कब संबोधित किया है।
क्या है संबोधन की परंपरा?
पीएम मोदी ने अचानक से देश को कई बार संबोधित किया है। उनके संबोधनों में कई बार देश को चौंकाने वाले फैसले भी सुनाए हैं। जिनका असर देश की अर्थव्यवस्था से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक देखने को मिला है।
साल 2016- नोटबंदी
8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी। जिसका सीधा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ काला धन, नकली नोट और भ्रष्टाचार को कम करने का था। ये देश के बड़े आर्थिक फैसलों में से एक माना जाता है।
2016- गरीब और किसान
31 दिसंबर, 2016 को नए साल से ठीक पहले ही प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। उनके इस फैसला के ग्रामीण और कमजोर वर्गों को राहत देने की कोशिश की गई।
2019- एंटी-सैटेलाइट मिसाइल
27 मार्च, 2019 को भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती हुई ताकत और तकनीकी क्षमता पर देश को बधाई दी थी।
यह भी पढ़े -हीट वेव - जिलाधिकारी के आदेश से आज बंद रहे स्कूल-कॉलेज, स्वास्थ्य पर पड़ सकता था असर, बढ़ रही है तपिश
2019- अनुच्छेद 370 हटना
8 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया। उन्होंने इस कदम को राष्ट्रीय एकता और विकास के लिए बहुत ही अहम बताया है।
2019- अयोध्या फैसले पर अपील
9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने जो अयोध्या फैसला लिया था उसके बाद देश में शांति बनाने के लिए के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया था। साथ ही देश में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की थी।
2020- कोविड-19 और जनता कर्फ्यू
19 मार्च, 2020 को कोरोना महामारी चरम पर थी। उस दौरान पीएम मोदी ने ने जनता कर्फ्यू की अपील की थी और फ्रंटलाइन वर्कर्स के सम्मान का आह्वान किया था।
2020- पूरे देश में लॉकडाउन
24 मार्च, 2020 को पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की। साथ ही महामारी से एक साथ लड़ने की बात कही और ये बहुत ही बड़ा कदम माना जा रहा था।
2020- 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज
12 मई, 2020 को प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। जिसका पूरा उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करना था।
2021- मुफ्त वैक्सीनेशनन
7 जून, 2021 को पीएम मोदी ने सभी लोगों के लिए मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन की घोषणा की और टीकाकरण अभियान को केंद्रीकृत किया। साथ ही सबसे अपील की कि वे अपना-अपना डोज समय से लें।
2021- किसान कानून की वापसी
19 नवंबर, 2021 को लंबे विरोध प्रदर्शनों के बाद पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। जिससे राजनीतिक और सामाजिक तनाव को कम करने की कोशिश की गई थी।
हालिया संबोधन- सुरक्षा और विकास पर फोकस
हाल के संबोधनों में प्रधानमंत्री ने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान आतंकवाद की कड़ी निंदा की। इसके अलावा 15 अगस्त के भाषण में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, स्पेस मिशन और आत्मनिर्भर भारत जैसे मुद्दों पर जोर दिया।
Created On :   18 April 2026 7:31 PM IST













