मध्य प्रदेश: सिंगरौली में दिनदहाड़े पांच बदामशों ने लूटी बैंक, ग्राहकों की कनपटी पर तानी बंदूक, CM मोहन यादव ने जारी किए आदेश

सिंगरौली में दिनदहाड़े पांच बदामशों ने लूटी बैंक, ग्राहकों की कनपटी पर तानी बंदूक, CM मोहन यादव ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक में लूट का मामला सामने आया है। इसके बाद वहां पर फायरिंग करके करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर भाग निकले।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक में लूट का मामला सामने आया है। यहां के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर में 5 हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे। इसके बाद वहां पर फायरिंग करके करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर भाग निकले। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस घटना को बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने जो सोना लूटा है, वह ग्राहकों का बताया जा रहा है। जिसे बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया था। ये पूरा सोना बैंक एक लॉकर में रखा था, जिसे बदमाश लूटकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि बिट्ठू नाम का आरोपी अपने साथ एक कपड़े का बड़ा बैग लेकर आया था। उसी में सारा माल डालकर रफू चक्कर हो गए।

ग्राहकों की कनपटी पर तानी बंदूक

इस घटना के दौरान मौजूद आशीष पांडे ने कहा कि जब वह अपनी पत्नी के साथ में काम करवा रहा था, इसी दौरान अचानक दो हथियारों से लैस बदमाश बैंक में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। इसके कुछ मिनटों में तीन और हथियारबंद उनके साथी बैंक में घुसे और पूरी बैंक अपनी कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद ग्राहकों की कनपटी पर बंदूक तान दी। इस वजह से बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई थी।

CM ने जारी किए आदेश

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद रात करीब 10.45 बजे डीजीपी कैलाश मकवाना घटना स्थल पर पहुंचे। उनके पहले मौके पर रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रसाद पांडे पहुंच गए। उनके साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची।

पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

एसपी मनीष खत्री ने इस घटना को लेकर बताया कि बैंक मैनेजर से बदमाशों ने कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी ली। इस दौरान बैंक मैनेजर ने आनाकानी की तो उनकी जमकर पीटाई कर दी। इतना ही नहीं बंदूक की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस घटना की वजह से बैंक के भीतर करीब 15 मिनट तक जमकर उत्पात मचा। आखिरी में आरोपी नकदी और जेवर लूटकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज की मदद से आरोपियों की खोजबीन शुरू करदी है। इसके बाद मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Created On :   18 April 2026 1:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story