मौसम अपडेट: उत्तर राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी, कुछ राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज धूप और गर्मी ने परेशान करके रखा हुआ है तो कहीं पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। आंधी और बारिश से कई जगहों के लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 राज्यो ंमें आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है और कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। ऐसे में चलिए आज के मौसम अपडेट पर नजर डालते हैं।
किन राज्यों में बारिश की संभावना?
मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में बारिश की संभानवा जताई गई है। जिसमें बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के अलावा कई राज्य शामिल हैं। वहीं, आने वाले दिनों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े -सीमा से सटे गांव की बेटी हर्षिता वर्मा ने किया कमाल, सीबीएसई 10वीं में हासिल किए 99.8 प्रतिशत अंक
यूपी में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश के लोग गर्मी से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। इससे गर्मी और धूप और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अप्रैल को यूपी में कुछ जगहों को छोड़कर बारिश होने के भी दूर-दूर तक आसार नहीं हैं।
यह भी पढ़े -32एंड एवेन्यू ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, सात ठिकानों पर छापे, करोड़ों की संपत्ति और नकदी बरामद
पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार
जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्मी है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल को बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जिसमें चमोली, बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरगढ़ के साथ कई जगहें शामिल हैं।
Created On :   17 April 2026 11:38 AM IST













