Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सदन में बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- 'सबसे पहले कांग्रेस ने...'

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सदन में बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- सबसे पहले कांग्रेस ने...
महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा के समय कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये विधेयक पहले कांग्रेस लाई थी और बीजेपी ने विरोध किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। इस दौरान ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिला आरक्षण की बात सबसे पहले कांग्रेस ने की थी लेकिन उस वक्त बीजेपी ने ही इसका विरोध किया था। साथ ही उन्होंने कहा है कि हमारे देश की राजनीतिक व्यवस्था में महिला आरक्षण लागू करना भी एक अनोखा कदम था। पंचायतों और नगर पालिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कांग्रेस की सरकार राजीव गांधी के नेतृत्व में सदन में पेश किया था।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने सदन में कहा है कि प्रधानमंत्री जी ने भी आज उसका जिक्र किया लेकिन उन्होंने आधी बात कही। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले कौन थे लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि विरोध किसने किया था। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि विरोध तो उन्होंने (बीजेपी) ही किया था। लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर भी उन्होंने कहा है कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है लेकिन आज की चर्चा महिला आरक्षण पर है ही नहीं। UPA सरकार पहले बिल लेकर आई थी।

कांग्रेस महिलाओं के पक्ष में मजबूती से खड़ी है- प्रियंका गांधी

बीजेपी ने उसका विरोध किया था। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा और आरक्षण के पक्ष में पूरी मजबूती से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। मगर पीएम मोदी की टिप्पणियों से ऐसा लगा कि बीजेपी ही महिलाओं के आरक्षण की सबसे बड़ी चैंपियन, समर्थक और पक्षधर रही है।

Created On :   16 April 2026 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story