Delimitation Bill: अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित, कहा- दक्षिण राज्यों की सीटों को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम

अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित, कहा- दक्षिण राज्यों की सीटों को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिसीमन के मामले में विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। दक्षिण के राज्यों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

शाह ने कहा कि दक्षिण के राज्यों की सीटों घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेगी। उन्होंने कहा विपक्ष कह रहा है कि अगर 3 विधेयक पास हो जाएंगे तो दक्षिण की क्षमता सदन में कम हो जाएगी और दक्षिण के राज्यों को नुकसान हो जाएगा। कनार्टक से अभी 28 सीटें हैं, जो 5.15 प्रतिशत हैं। संविधान संसोधन के बाद 43 हो जाएंगी, यानी जरा भी नुकसान नहीं।

दक्षिण के राज्यों के कैसे बढ़ेंगी सीटें, अमित शाह ने बताया

उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में 28 सीटें हैं, यानी 5.15 प्रतिशत, बिल पारित होने के बाद 42 सीटें 5.14 प्रतिशत हो जाएंगी। तेलंगाना में 17 सीटें हैं, यानी 3.13 प्रतिशत, जो कि 26 हो जाएंगी। तमिलनाडु की शक्ति भी कम नहीं होगी। अभी 39 यानी 7.18 प्रतिशत सीटे हैं, जो कि बढ़कर 59 हो यानी 7.23 प्रतिशत हो जाएंगी। अभी कुल मिलाकर 129 सांसद यानी कि 23.76 प्रतिशत बैठते हैं, बाद में 195 सांसद हो जाएंगे। इनका प्रतिशत 23.97 हो जाएगा। दक्षिण के राज्यों की शक्ति बढ़ेगी और 816 सीट होंगी। आंध्र प्रदेश की अभी 25 सीटें हैं, यानी की 4.60 प्रतिशत सीटें हैं, जो कि बढ़कर 38 हो जाएंगी।'

शाह ने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि दक्षिण राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले यह बिल लाकर भाजपा लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। मैं स्पष्टता से कह देता हूं कि यह डीलिमिटेशन कमीशन की रिपोर्ट तब ही लागू होगी जब संसद इसे स्वीकार करेगी और राष्ट्रपति इस पर मंजूरी की मुहर लगाएंगी। यह 2029 से पहले होने का सवाल नहीं है और 2029 तक भी जो चुनाव होंगे वह सारे पुराने सीटों पर होंगे, पुरानी व्यवस्था में होंगे तो अखिलेश यादव को भी डरने की जरूरत नहीं है।

Created On :   16 April 2026 8:04 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story