Bhooth Bangla X Review: फिल्म 'भूत बंगला' ने रिलीज होते ही जीता दर्शकों का दिल, नेटिजंस बोले- 'फुल एंटरटेनिंग', जानें कैसी लगी खिलाड़ी की एक्टिंग?

फिल्म भूत बंगला ने रिलीज होते ही जीता दर्शकों का दिल, नेटिजंस बोले- फुल एंटरटेनिंग, जानें कैसी लगी खिलाड़ी की एक्टिंग?
अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' आज शुक्रवार को फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' आज शुक्रवार को फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब थिएटर्स में स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' लगी हुई है। वहीं मृणाल ठाकुर की डकैत धुरंधर के सामने अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की क्या अक्षय की ये हॉरर कॉमेडी धुरंधर की कमाई पर रोक लगा सकती है। वहीं रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आने लगे हैं।

दर्शकों को पसंद आई फिल्म

फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। नेटिजंस फिल्म से जुड़ी क्लिप और फोटोज शेयर कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं, दोस्तों'।

'धुरंधर 2' के बाद ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी

दूसरे यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर है। 'धुरंधर 2' के बाद एक ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी, जिसे बच्चों के साथ देखा जा सके। इसमें अच्छी कॉमेडी, अच्छा हॉरर और प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का पुराना, जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिलता है। इसका ह्यूमर कुछ जगहों पर ही असरदार लगता है, लेकिन फिर भी यह एक 'पैसा वसूल' फिल्म है। हालांकि, वीएफएक्स और म्यूजिक दर्शकों को खास पसंद नहीं आया है।

फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों ने एंटरटेनिंग बताया है और इसे साल अब तक की बेहतरीन थ्रिलर फिल्म कहा है। अक्षय कुमार की एक फेन खासतौर से यह फिल्म देखने विदेश से भारत आई हैं। उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई है। इस फिल्म में दर्शकों को अक्षय कुमार का काम बेहद पसंद आई है। दर्शकों का कहना है कि उनका पुराना अंदाज वापस लौट आया है। साथ ही परेश रावल और राजपाल यादव की अदाकारी ने चार चांद लगा दिए हैं।

यह भी पढ़े -अब ओटीटी पर 'दो दीवाने सहर में' का उठाएं लुत्फ, मृणाल और सिद्धांत का देखिए जादू

Created On :   17 April 2026 10:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story