कैसे बने असरानी 'कॉमेडी किंग'? दो बड़े कलाकारों से मिली प्रेरणा ने बदला था भाग्य

कैसे बने असरानी कॉमेडी किंग? दो बड़े कलाकारों से मिली प्रेरणा ने बदला था भाग्य
'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' डायलॉग सुनते ही मन में कॉमेडी के उस्ताद कहे जाने वाले असरानी की छवि आंखों के सामने आ जाती है।

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' डायलॉग सुनते ही मन में कॉमेडी के उस्ताद कहे जाने वाले असरानी की छवि आंखों के सामने आ जाती है।

भले ही अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लेटेस्ट फिल्म 'भूत बंगला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। असरानी अक्षय कुमार के साथ 'हैवान' में भी काम कर चुके हैं जो एक अपकमिंग फिल्म है। 'भूत बंगला' के रिलीज के साथ ही असरानी की कॉमेडी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता ने कॉमेडी के गुर कहां से सीखें?

'शोले,' 'चुपके चुपके,' 'बावर्ची,' 'अभिमान,' 'नमक हराम,' और 'परिचय' जैसी फिल्मों में दर्शकों को हंसाने वाले असरानी के लिए कॉमेडी सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि इमोशन थे, जिसे सीखने के लिए बहुत लोगों से प्रेरणा ली थी। वे अपने करियर के शुरुआती दौर में किशोर कुमार, महमूद, और जॉनी वॉकर को देखकर कॉमेडी को समझते थे। अभिनेता किशोर कुमार के बड़े प्रशंसक थे और उनकी फिल्मों की शूटिंग देखकर उन्होंने कॉमिक टाइमिंग का महत्व समझा।

अपने एक इंटरव्यू में असरानी ने जिक्र किया था कि दर्शकों को हंसाने के लिए कॉमिक टाइमिंग को जानना बहुत जरूरी है; अगर उस वक्त डायलॉग बोल दिया तो ठीक, समय निकल जाने के बाद चुटकुला मर जाता है, और यह किशोर कुमार और महमूद से बेहतर कोई नहीं जानता है। पहले कॉमेडी चेहरे बनाकर होती थी लेकिन आज की कॉमेडी बदल गई है और कॉमिक टाइमिंग महत्वपूर्ण हैं।

अभिनेता ने जॉनी वॉकर के साथ एक फिल्म में काम किया था और इस फिल्म के जरिए अभिनेता ने सेट पर काफी कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि जॉनी वॉकर ऐसे एक्टर थे, जो सुबह 4 बजे उठ जाते थे और व्यायाम करके सीधा सेट पर पहुंचते थे। वे कभी भी शूटिंग पर लेट नहीं पहुंचे और मुझे भी समझाया कि कभी भी प्रोड्यूसर का पैसा दांव पर मत लगाओं। उस दिन के बाद में मैं आज तक किसी भी सेट पर लेट नहीं पहुंचा। अभिनेता के लिए, जॉनी वॉकर एक शिक्षक की तरह थे, जो पर्दे पर कॉमेडी बड़ी सहजता से करते थे, और उनकी कॉमिक टाइम इतनी कमाल थी कि हर सीन शानदार होता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 9:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story