'मैं खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए हूं, उनपर नियंत्रण के लिए नहीं' रिकी पोंटिंग

मैं खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए हूं, उनपर नियंत्रण के लिए नहीं रिकी पोंटिंग
रिकी पोटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स आईपीएल में सभी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने वाली पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत भी उसी अंदाज में की है और अब तक अपराजेय है। गुरुवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े में 7 विकेट से हराया।

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। रिकी पोटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स आईपीएल में सभी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने वाली पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत भी उसी अंदाज में की है और अब तक अपराजेय है। गुरुवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े में 7 विकेट से हराया।

मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद पंजाब किंग्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दमदार जीत और सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह एक कोच के तौर पर खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और चुनौती देते हैं, लेकिन उन पर नियंत्रण नहीं करते।

पोंटिंग ने जियोस्टार पर कहा, "मेरे लिए, यह सही माहौल बनाने से शुरू होता है, जहां हर खिलाड़ी को लगे कि उसे अहमियत दी जा रही है और वह एक ही पेज पर है। एक कोच के तौर पर, मैं उनका समर्थन करने और चुनौती देने के लिए हूं, उन पर नियंत्रण करने के लिए नहीं हूं। जब वे असफल होते हैं, तब भी उन्हें यह जानना होगा कि यह खेल का हिस्सा है। टी20 क्रिकेट में, आपको किसी भी दिन आगे बढ़ने के लिए बस कुछ ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है।"

उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान भी हमारी यही रणनीति थी। हमारा लक्ष्य स्पष्ट भूमिकाओं के साथ एक मजबूत ग्रुप बनाने पर था। जब खिलाड़ियों के मन में दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहती है, तो नतीजे अच्छे होते हैं।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। क्विंटन डिकॉक के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 112 रन की मदद से मुंबई ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे।

पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।

पंजाब सीजन के 5 मैचों में 4 जीत चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 11:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story