अर्शदीप के शुरुआती विकेटों ने मैच को पंजाब किंग्स की तरफ मोड़ दिया था डेल स्टेन

अर्शदीप के शुरुआती विकेटों ने मैच को पंजाब किंग्स की तरफ मोड़ दिया था डेल स्टेन
आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब की जीत में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बड़ी भूमिका रही। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अर्शदीप की प्रशंसा की।

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब की जीत में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बड़ी भूमिका रही। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अर्शदीप की प्रशंसा की।

जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट डेल स्टेन ने कहा कि अर्शदीप सिंह के शुरुआती विकेटों ने मैच का रुख पंजाब की ओर मोड़ दिया।

डेल स्टेन ने कहा, "अर्शदीप सिंह इस सीजन में अपने श्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, लेकिन एक बार जब उन्हें वो विकेट मिला, तो आप फर्क देख सकते थे। वो अपनी लय में आ गए, उनके यॉर्कर एकदम सही लगने लगे, और सब कुछ हाथ से अच्छे से निकलने लगा। कभी-कभी, चीजों को बदलने के लिए बस एक पल की जरूरत होती है।"

उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल में, किस्मत बहुत काम आती है। आप बिना इनाम के भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। एक विकेट आपके लिए सब कुछ बदल सकता है।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। क्विंटन डिकॉक के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 112 रन की मदद से मुंबई ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे।

अर्शदीप ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पारी के तीसरे ओवर की लगातार 2 गेंदों पर रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया। इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड किया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story