Trisha Krishnan Trisha krishnan threats,: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 6 महीने में दूसरी बार हुई ऐसी घटना, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 6 महीने में दूसरी बार हुई ऐसी घटना, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस का विजय के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहें चल रही थीं। वहीं ये भी कहा जा रहा था की एक्ट्रेस की वजह से ही विजय का तलाक हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस का विजय के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहें चल रही थीं। वहीं ये भी कहा जा रहा था की एक्ट्रेस की वजह से ही विजय का तलाक हो रहा है। इस अफवाहों के बीच दोनों को साथ भी देखा गया था। इसी बीच तृषा कृष्णन के घर को पिछले छह महीनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने पर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए।

क्या है पूरा मामला?

अक्टूबर 2025 में भी तृषा के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई थी। हाल ही में फिर से तमिलनाडु डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि तृषा के अलवरपेट वाले घर में बम लगाया गया है। इस सूचना के बाद तेयनमपेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड के साथ पूरे इलाके की जांच की, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं मिला और धमकी झूठी निकली। पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले रजनीकांत और धनुष के घरों को भी बस से उड़ाने के भी ऐसे ही धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं।


तृषा रहीं बिल्कुल कूल

एक तरफ फैंस इस खबर से परेशान हो गए, वहीं तृषा बिल्कुल कूल नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डेली लाइफ के कुछ पल शेयर किए। एक फोटो में उन्होंने ब्लूबेरी की तस्वीर पोस्ट की, तो वहीं दूसरी पोस्ट में अपने प्यारे पेट डॉग ‘इजी’ के साथ नजर आईं।


Created On :   15 April 2026 2:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story