Asha Bhosle Death: कई रिकॉर्ड्स बनाने के बाद भी अधूरी रही आशा भोसले की यह इच्छा, जीवनभर रहा इस बात का अफसोस, खुद किया था खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने 80 साल लंबे करियर में ढेर सारे यादगार गाने गाए और लोगों के दिल से एंटरटेंन किया। उनकी आवाज में एक जादू था, जिसने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। आशा भोसले को अपने सिंगिंग करियर में अब तक 100 से अधिक अवॉर्ड मिल चुके हैं। इस लिस्ट में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं। लेकिन इन अवॉर्ड्स के बावजूद उनकी कुछ और भी इच्छा थी, जो अधूरी ही रह गई जो वो कभी पूरा नहीं कर पाई।
इस बात का था मलाल
दरअसल, आशा भोसले को इस बात का मलाल था कि उन्हें सही से पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला। साथ ही वे अंग्रेजी सही से नहीं सीख पाईं। अगर उन्हें आगे पढ़ने का मौका मिला होता, तो उन्होंने अंग्रेजी में भी गाने गाए होते। दुबई के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (GIIS) के 'लीडरशिप लेक्चर सीरीज' में शामिल होने पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की। आज जब मैं विदेश जाती हूं, अमेरिका या लंदन जाती हूं, तो उनके गाने सुनकर मुझे बहुत अफसोस होता है। मुझे बुरा लगता है कि मैं उनकी बोली नहीं सीख पाई।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अब मुझे बहुत अफसोस होता है कि अगर हमें आगे पढ़ाया जाता, तो हम जीवन में अलग ही ऊंचाइयों पर होते और मैं अंग्रेजी गीतों में बहुत आगे बढ़ती क्योंकि हमारा स्टाइल और अंग्रेजी शब्द मुझे और ऊंचाइयों तक ले जाते।'
शो में जाहिर की थी आखिरी इच्छा
साथ ही एक पॉडकास्ट में आशा ताई ने एक ऐसी इच्छा का जिक्र किया था, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं थीं। उन्होंने शो में कहा, 'मुझे अपनी सिंगिंग के लिए बहुत प्यार मिला है और मैं खुद चाहती हूं कि मैं गाती-गाती ही चली जाऊं। ये मेरी इच्छा है। अब मुझे सीखना कुछ नहीं है। अब सीखूं क्या? गाना मेरी लाइफ है। बचपन से गाया है।'
यह भी पढ़े -'रंगीला' और ‘खल्लास’ का जिक्र कर बोले राम गोपाल वर्मा- आशा जी सिर्फ एक सिंगर नहीं, पूरे जमाने की धड़कन थीं
Created On :   13 April 2026 11:39 AM IST












