सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: ईशा सिंह ने एक्टर अविनाश मिश्रा संग की सगाई? सोशल मीडिया पर हाथों में हाथ थामे किया पोस्ट, रिंग पोस्ट से मचा हड़कंप

ईशा सिंह ने एक्टर अविनाश मिश्रा संग की सगाई? सोशल मीडिया पर हाथों में हाथ थामे किया पोस्ट, रिंग पोस्ट से मचा हड़कंप
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली ईशा सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली ईशा सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, इसी वजह से ये चर्चा शुरू हुई है। कहा जा रहा है कि ईशा सिंह ने टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा संग सगाई कर ली है। ईशा सिंह अक्सर अविनाश मिश्रा के संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

ईशा सिंह ने अंगूठी किया फ्लॉन्ट

ईशा और अविनाश की दोस्ती ने बिग बॉस 18 के दौरान काफी लाइमलाइट बटोरी थी। उसके बाद से अक्सर इनके अफेयर की खबरें चर्चा में रही हैं हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे को महज अपना दोस्त ही बताया है।ईशा सिंह ने वहीं अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अविनाश मिश्रा का हाथ थामे और अपनी अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।


फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

इस फोटो के सामने आने के बाद से दोनों के एंगेजमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर इस बात को कंफर्म नहीं किया है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को बधाई देनी शुरू कर दी है।वहीं, दूसरी तरफ कुछ फैंस इस तस्वीर को अलग नजरिए से देख रहे हैं फैंस कहना है कि हो सकता है दोनों किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हों, उसी का ये सीन हो। लोगों का मानना है कि ये पोस्ट एक प्रमोशनल स्ट्रैटेजी भी हो सकती है।


Created On :   12 April 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story