International Emmy Awards 2026: इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर, मानव कौल- वीर दास का भी रहा जलवा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमी अवॉर्ड मनोरंजन जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड मे से एक हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में हर कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स का इवेंट भारत के लिए काफी खास है। इसकी वजह यह है कि इवेंट में भारत से एक अभिनेता पहुंचे हैं। वह अवॉर्ड प्रेजेंर बने हैं। वहीं एमी अवार्ड्स में भारत से दो प्रोजेक्ट को नामांकन मिले हैं।
विजय सेतुपति बने प्रेजेंटर
इस साल के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स को माइकल उरी होस्ट करेंगे, जबकि विजय सेतुपति एक अवार्ड प्रेजेंट करेंगे। प्रोड्यूसर कविता गुप्ता ने विजय सेतुपति को इस इवेंट में लाने में अहम भूमिका निभाई है। कविता 'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज' की बोर्ड मेंबर भी हैं। उन्होंने 2024 में कॉमेडियन वीर दास को इंटरनेशनल एमी होस्ट करने में भी मदद की थी। इवेंट में विजय सेतुपति ब्लैक आउटफिट में पहुंचें। उनके ब्लेजर के कंधे पर और बाईं तरफ कमर के नीचे वाली साइड पर गोल्डन कढ़ाई थी। हल्की दाढ़ी और करीने से संवारे गए बालों से उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन
भारत को नहीं मिले अवॉर्ड्स
वीर दास को उनके शो 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' के लिए कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। 2021 में 'फॉर इंडिया' और 2023 में 'लैंडिंग' के बाद यह उनका तीसरा नॉमिनेशन है। हालांकि वीर दार को ये अवॉर्ड नहीं मिला। 'बेस्ट कॉमेडी' अवार्ड के लिए अर्जेंटीना की 'डिवीजन पलेर्मो- सीजन 2' को चुना गया। भारत को दूसरा नामांकन 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के लिए ड्रामा सीरीज कैटेगरी में मिला। इस शो में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि इसे 'बेस्ट ड्रामा सीरीज' का पुरस्कार नहीं मिला।
भारत के जीतने का इतिहास
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में कई सम्मान हासिल किए हैं।2023 में प्रोड्यूसर एकता कपूर को 'इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड' मिला। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला और फिल्ममेकर बनीं। उनसे पहले, सुभाष चंद्रा को 2011 में यही पुरस्कार मिला था। 2020 में 'दिल्ली क्राइम' ने इंटरनेशनल एमी जीता। कॉमेडियन वीर दास ने 2023 में अपने शो 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए यह पुरस्कार हासिल किया।
Created On :  

