Avinash Mishra and Esha Singh: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप कंफर्म! एक्ट्रेस के भाई ने शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट, रजत दलाल ने दी धमकी

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप कंफर्म! एक्ट्रेस के भाई ने शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट, रजत दलाल ने दी धमकी
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इसे कंफर्म करने का संकेत दिया और कहा कि भरोसा करने की गलती की बात को कुबूला है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी 'बिग बॉस 18' से ही फेमस है। दोनों को आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी की सक्सेस पार्टी में देखा गया था। जहां पर अविनाश ने अपने प्यार की इजहार किया था। लेकिन इसी बीच अब कपल ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ब्रेकअप और चीटिंग के दावों के बीच ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबी चोड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा कि लोग इसे उनके ब्रेकअप को कंफर्म मान रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के भाई ने भी सोशल मीडिया पर चेट्स शेयर की हैं और रजत दलाल ने तो एक्टर को सरे आम धमकी दी है और चीट करने के आरोप लगाए हैं।

अविनाश मिश्रा ने शेयर की थी पोस्ट

गौरतलब है कि अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप और चीटिंग के अरापों के बीच एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'इस बात को यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ जाएं। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे।' उन्होंने लोगों से प्राइवेसी की अपील भी की थी और लिखा था, 'रिलेशनशिप पर्सनल होते हैं ना कि पब्लिक एंटरटेनमेंट। हर चीज का मकसद सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट पाना नहीं होता. लोगों को शांति से जीने दें।

ईशा सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?

ईशा सिंह ने ब्रेकअप के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और अविनाश के 'रिलेशनशिप पर्सनल, ना कि पब्लिक एंटरटेनमेंट' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे चुप रहने और शांति बनाए रखने के फैसले को कभी भी मेरी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि जरूरत पड़ने पर मैं अपनी बात नहीं रख सकती, जो ये इंसान समझाता फिर रहा है कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें सबके सामने नहीं लाना चाहिए। वही अब खुद क्या कर रहा है?'

जब आप ही निजी रिश्तों की बातों को मजाक बनाकर लोगों के मनोरंजन के लिए पेश कर रहे हैं तो फिर दूसरों को प्राइवेसी का पाठ क्यों पढ़ा रहे हैं? आप एक तरफ निजता की बात नहीं कर सकते और दूसरी तरफ खुद उसका ठीक उल्टा नहीं कर सकते। मुझे इस हद तक मजबूर ना किया जाए कि मुझे हर सबूत और उससे जुड़े लोगों के नाम सबके सामने रखने पड़ें फिर चाहे इसका जो भी नतीजा आए। ईशा ने पोस्ट में अंत में लिखा, 'मैं पहले भी किसी पर भरोसा करके गलती कर चुकी हूं, जिसने मुझे पीठ पीछे धोखा दिया था। कुछ लोगों के लिए पुरानी बातें भुलाकर आगे बढ़ना बहुत आसान होता है तो अब मैं भी यही कोशिश करती हूं।

अविनाश की हरकत से भड़के रजत दलाल

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा हाल ही में एक क्लब में बेवफा निकली है तू गाने पर झूमते हुए नजर आएं थे। अविनाश की हरकत के ईशा सिंह के करीबियों में से एक रजत दलाल ने अविनाश को जमकर खरी खोटी सुनायी है। रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने उसे चार बार प्यार से समझाया है कि ईशा से दूर रहो। हमें फर्क नहीं पड़ता कि तुमने क्या किया। तुम अपना काम करते रहो और हमसे दूर रहो। अब वह क्लब में गाना गा रहा है 'बेवफा निकली है तू'। आखिर कौन-सा प्रोपेगेंडा चलाना चाहते हो? क्या यह दिखाना चाहते हो कि तुम बहुत शरीफ हो और तुम्हारे साथ गलत हुआ है? आगे रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा से सीधे शब्दों में कहा कि भाई, सुधर जाओ। ऐसी चीजें पोस्ट मत करो कि लोग तुम पर थूकें। इतने मासूम और स्वीट मत बनो।

ईशा के भाई ने दिया अविनाश की चीटिंग का सबूत

रजत दलाल के अलावा एक्ट्रेस ईशा सिंह के भाई ने भी अविनाश मिश्रा और उनकी व्हॉट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में अविनाश सिंह ने कह रहे है कि भाई, मैंने जो किया है, मैं उसका बचाव या उसे सही नहीं ठहरा सकता। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। मुझे खुद पर शर्म आ रही है। और आप जो भी कह रहे हैं, मैं उससे सहमत हूँ। मैंने जो किया है, उसके लिए मुझे सच में बहुत अफ़सोस है।

Created On :  

Tags

Next Story