DPIFF 2026: टेलर स्विफ्ट को सम्मान देगी भारत सरकार? यूजर्स ने 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीतें दिन शुक्रवार को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026' के विनर्स की अनाउंसमेंट हो गई है। इसमें कई भारतीय कलाकारों के साथ विदेशी कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में टेलर स्विफ्ट का नाम है। इस पर यूजर्स इस बात को लेकर हैरान हो गए हैं कि क्या विदेशी कलाकार को भारत सरकार सम्मानित करेगी। हालंकि ऐसा नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों टेलर को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल पुरस्कार दिया जा रहा है।
क्या है 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स'?
दरअसल 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। जबकि 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF)' मुंबई में मौजूद एक निजी संस्था की तरफ से आयोजित फिल्म महोत्सव पुरस्कार है। दोनों सम्मान एक दूसरे से बहुत अलग हैं।
विवादों में रहा 'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स'
'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' संस्था विवादों में भी रही है। साल 2025 में मुंबई पुलिस ने इसके संस्थापक और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। उन पर इस पुरस्कार के नाम का गलत इस्तेमाल करने और सरकार का समर्थक होने का झूठा दावा करने जैसे आरोप लगे थे।
विनर्स की पूरी लिस्ट
धुरंधर– सर्वश्रेष्ठ फिल्म
रणवीर सिंह- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (धुरंधर)
आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर- सर्वश्रेष्ठ निर्माता
आदित्य धर- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
यामी गौतम धर- आलोचकों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
अक्षय खन्ना- प्रदर्शन के लिए पहचान (धुरंधर)
अनीत पड्डा- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सैय्यारा)
सैयारा- वर्ष का गीत
रितेश देशमुख- हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
समय रैना– कॉमेडियन ऑफ द ईयर
कमल हासन– फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
कंतारा: चैप्टर 1- समीक्षकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
ऋषभ शेट्टी- समीक्षकों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
इलैयाराजा- संगीत में उत्कृष्ट योगदान
स्मृति ईरानी– अभिनय के लिए सम्मान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)
आर्यन खान– बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टेलीविजन सरीज ऑफ द ईयर
बैड्स ऑफ बॉलीवुड- सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज
जयदीप अहलावत- वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पाताल लोक)
शेफाली शाह- वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दिल्ली क्राइम 3)
टेलर स्विफ्ट– इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
जेम्स कैमरून– वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान
अवतार: फायर एंड ऐश- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म
Created On :  


