IFFI Goa 2026: गोवा में शुरू हुआ 57वां फिल्म फेस्टिवल, साई पल्लवी-कार्तिक आर्यन और रवि किशन ने की शिरकत, जानें क्या होगा खास?

गोवा में शुरू हुआ 57वां फिल्म फेस्टिवल, साई पल्लवी-कार्तिक आर्यन और रवि किशन ने की शिरकत, जानें क्या होगा खास?
शुक्रवार 20 नवंबर से 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत हो गई है। इस साल महोत्सव की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' रखी गई है। इस इवेंट में 9 दिनों तक 86 देशों की 154 अंतरराष्ट्रीय और 75 भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शुक्रवार 20 नवंबर से 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत हो गई है। इस साल महोत्सव की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' रखी गई है। इस इवेंट में 9 दिनों तक 86 देशों की 154 अंतरराष्ट्रीय और 75 भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी। इस दौरान फेस्टिवल के उद्घाटन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे समारोह में शामिल हुए। साई पल्लवी, कार्तिक आर्यन और रवि किशन ने समारोह की रौनक बढ़ाई।

रवि किशन ने की सिनेमा की तारीफ

फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने सिनेमा की ताकत पर बात की। उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है। फिल्में अपनी कहानियों और भावनाओं के जरिए दर्शकों के दिल तक पहुंचती हैं।

कार्तिक आर्यन ने कही ये बात

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी इस साल के IFFI की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषा की सीमाओं को पार करता है और साझा मानवीय भावनाओं के जरिए दर्शकों को एक साथ लाता है। कार्तिक ने IFFI को अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों की फिल्मों का बड़ा उत्सव बताया।

साई पल्लवी भी हुईं शामिल

उन्होंने कहा, 'हर फिल्म, हर कलाकार और कला के हर रूप को सही दर्शकों की जरूरत होती है, ताकि वे और बेहतर काम कर सकें। मुझे लगता है कि IFFI और ऐसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों को वह मंच देते हैं। यहां से उन्हें और प्रोत्साहन, ताकत और प्रेरणा मिलती है, जिससे वे आगे बढ़कर और बेहतर काम कर सकें।'

‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के सीक्वल पर भी की बात

निर्देशक ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ पिछले करीब 105 से 110 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। उन्होंने IFFI का हिस्सा बनने पर भी खुशी जाहिर की। विशाल ने इसे फिल्म की पूरी टीम के लिए गर्व का पल बताया।

9 दिनों तक सिनेमा का जश्न मनाएगा गोवा

इस साल IFFI की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' रखी गई है, जिसका मतलब है सीमाओं से परे कहानियां। 57वें IFFI में इस बार दुनियाभर की फिल्मों को जगह दी गई है। महोत्सव में 86 देशों की 154 अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा 75 भारतीय फिल्में भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी।

यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक चलेगा। इस साल स्पेन को 'कंट्री ऑफ ऑनर' और रूस को 'पार्टनर कंट्री' बनाया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story