Shah Rukh Khan Film: जानें कब आएगा शाहरुख की फिल्म किंग का ट्रेलर? सामने आई जानकारी, इसी महीने रिलीज होगा दूसरा गाना

जानें कब आएगा शाहरुख की फिल्म किंग का ट्रेलर? सामने आई जानकारी, इसी महीने रिलीज होगा दूसरा गाना
फैंस शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर काफी उत्साहित हैं।शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ था। अब खबर है कि जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। और ये गाना 'तू मिल जाए' म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में शाहरुख खान अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ शानदार डांस मूव्स करते नजर आए। अब खबर है कि मेकर्स फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

कब आएगा 'किंग' का ट्रेलर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'किंग' का ट्रेलर दिसंबर के तीसरे हफ्ते में आ सकता है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस तरह से शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज हो सकता है। यह ट्रेलर फिल्म की रिलीज से ठीक 10 दिन पहले आ सकता है। दावा यह भी है कि फिल्म की टीम एक ऐसा कैंपेन चला रही है, जो साल के अंत में में हर तरफ चर्चा का विषय बन जाए।

इस महीने रिलीज हो सकता है गाना

'तू मिल जाए' के बाद, इस महीने एक और गाना रिलीज होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह गाना सचिन-जिगर के साउंडट्रैक का हिस्सा है। फिल्म के बाकी प्रमोशनल मटेरियल के बारे में अभी और जानकारी आना बाकी है।

कब रिलीज होगी 'किंग'

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :  

Tags

Next Story