Mumbai News: मुश्किल वक्त में घिरे शरद कपूर की तरफ बढ़े मदद के हाथ, सोनू सूद और सलमान खान के बाद आगे आए राहुल गुप्ता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म अभिनेता शरद कपूर बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। वे इस वक्त बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। यह बात तब सामने आई जब एक्टर अपने कुत्तों को शेल्टर होम में छोड़ने गए थे। इस दौरान एनिमल वेल्फेयर एक्टिविस्ट शिराज भारतीय अहमद ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडिया वायरल होने के बाद फैंस ने उनकी हालत पर चिंता जाहिर की। AICWA की तरफ से भी फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेता की मदद के लिए अपील की गई। इसके बाद सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक शरद की मदद के लिए आगे आए। मददगारों की लिस्ट में रोहन गुप्ता का भी नाम जुड़ गया है, जो कि फेम सोशल वर्कर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। राहुल बीते एक दशक से जरूरतमंदों की मदद से लेकर बाढ़ पीड़ितों और गंभीर रूप से घायल बच्चे के उपचार तक, एक दशक से मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं।
पहुंचाई आर्थिक सहायता
हाल ही में मुंबई के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गुप्ता की मुलाकात अभिनेता शरद कपूर से होटल के वैलेट पार्किंग क्षेत्र के पास हुई। अभिनेता से जुड़े हालिया वायरल वीडियो और उसके बाद सामने आई परिस्थितियों की जानकारी होने पर राहुल गुप्ता ने मानवीय संवेदना के आधार पर उन्हें आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया।
राहुल गुप्ता के अनुसार, उन्होंने यह आर्थिक मदद पूरी सद्भावना और इंसानियत के नाते दी थी। अभिनेता शरद कपूर ने सहायता स्वीकार करते हुए राहुल गुप्ता का आभार भी व्यक्त किया। इस मुलाकात का वीडियो शरद कपूर की जानकारी और सहमति से रिकॉर्ड कर साझा किया गया।
यह भी पढ़े -मुश्किल दौर में शरद कपूर को मिला सोनू सूद का साथ, फिल्म में दे सकते हैं मौका, हॉलीवुड से भी मिला ऑफर
आर्थिक सहायता को लेकर उठे सवालों पर दिया जवाब
इस घटना के बाद मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया। शरद कपूर की सहयोगी हेमा चौधरी ने एक अन्य वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद दी गई आर्थिक सहायता वापस ले ली गई थी।
वहीं, राहुल गुप्ता ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी मंशा पूरी तरह मानवीय थी और सहायता वास्तविक थी। उनका कहना है कि इस पूरे मामले को भावनाओं या सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बजाय तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए।
राहुल गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले के सभी पहलुओं को समझें और बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अटकलों को बढ़ावा न दें।
10 वर्षों की समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण
राहुल गुप्ता का मानना है कि समाजसेवा किसी धर्म, जाति, क्षेत्र या व्यक्ति की आर्थिक स्थिति देखकर नहीं की जानी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची मानवता है।
बिहार में गंभीर रूप से घायल बच्चे की सहायता से लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक मदद पहुंचाने के प्रयास उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उनके अनुसार, समाजसेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना और किसी परेशान व्यक्ति के जीवन में उम्मीद की किरण जगाना है।
मीडिया और सोशल मीडिया से जिम्मेदारी निभाने की अपील
राहुल गुप्ता ने मीडिया संस्थानों, पत्रकारों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि किसी भी खबर या आरोप को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
उनका कहना है कि आज के डिजिटल दौर में कोई भी वीडियो या जानकारी कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच सकती है। ऐसे में पत्रकारिता की निष्पक्षता, तथ्यों की पुष्टि और किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
Created On :  

