Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में अपना हुनर दिखाएंगे कंटेस्टेंट, 'BB शो' में करेंगे परफॉर्म, अरिश्फा बोलीं- मुझ पर रहम करो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिग बॉस 20' जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, इसमें कंटेस्टेंट्स का गेम और भी मजबूत होता जा रहा है। विवार को वीकएंड का वार हुआ, जहां सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते और उन्हें समझाते नजर आए। एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार आ रही है, तो कहीं नई दोस्ती देखने को मिल रही है। वहीं वीकेंड पर एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है। अब शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। घर में 'द बीबी शो' का आयोजन होगा। यहां घरवाले परफॉर्म करेंगे।
यह भी पढ़े -ये कंटेस्टेंट हुआ बिग बॉस के घर से बाहर, सलमान ने खोले सभी घरवालों के राज, जानें वीकएंड पर क्या कुछ हुआ खास
बिग बॉस से अरिश्फा बोलीं- रहम करो
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें बिग बॉस प्रतिभागियों को 'BB' शो के बारे में सूचना देते नजर आ रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि किसको क्या प्रस्तुति देनी है और किसके साथ परफॉर्म करना है। इस बीच अरिश्फा खान बिग बॉस से कहती हैं, 'मुझ पर रहम करो'।
यह भी पढ़े -यंग को धक्का देने पर स्काउट को मिलेगी सजा? लव गिल से हुई बहस के बाद गेमर ने सिर मुंडवाया, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
गुल्लू होस्ट करेंगे BB शो
रियलिटी शो में बिग बॉस सभी घरवालों के आगे कहते हैं, 'आज घर में होने जा रहा है 'द बीबी 20 शो'। अरिश्फा और काजी मिलकर गाएंगे। यंग डीएसए और उदिति मिलकर रैप सुनाएंगे। आम्रपाली भोजपुरी गाने पर आज आपका भी डांस परफॉर्मेंस हो जाए। लव भी पंजाबी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस देंगी। गुल्लू आज के इस इवेंट के होस्ट होंगे और सामने आने वाले सदस्यों को रोस्ट करेंगे'। यह सुनकर सभी घरवाले बेहद खुश नजर आए।
ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर
रविवार को वीकएंड का वार में एक भावुक पल देखने को मिला, जहां शो के कंटेस्टेंट मनीष गोयल को मेडिकल कंडिशंस के चलते शो से जाना पड़ा। बता दें कि मनीष को पैर में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मनीष ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दिन में बिग बॉस से बातचीत हुई थी, तब उन्होंने बिग बॉस को अपनी दिक्कतों के बारे में बताया था। इसके अलावा मनीष को डॉक्टर ने भी 4 हफ्तों का आराम करने को कहा। वीकएंड का वार में सलमान ने बताया कि मनीष को हेल्थ कंडीशंस के चलते शो को अलविदा कहना होगा।
Created On :  
