Bigg Boss 20: ये कंटेस्टेंट हुआ बिग बॉस के घर से बाहर, सलमान ने खोले सभी घरवालों के राज, जानें वीकएंड पर क्या कुछ हुआ खास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान के शो शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। रविवार को वीकएंड का वार हुआ, जहां सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते और उन्हें समझाते नजर आए। एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार आ रही है, तो कहीं नई दोस्ती देखने को मिल रही है। वहीं वीकेंड पर एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है।
यह भी पढ़े -पति को 'प्रोफेसर' कहे जाने पर भड़कीं मनीष गोयल की पत्नी पूनम बोलीं- 'काजी के सपोर्ट में इतने अंधे मत हो जाओ कि...'
ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर
रविवार को वीकएंड का वार में एक भावुक पल देखने को मिला, जहां शो के कंटेस्टेंट मनीष गोयल को मेडिकल कंडिशंस के चलते शो से जाना पड़ा। बता दें कि मनीष को पैर में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मनीष ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दिन में बिग बॉस से बातचीत हुई थी, तब उन्होंने बिग बॉस को अपनी दिक्कतों के बारे में बताया था। इसके अलावा मनीष को डॉक्टर ने भी 4 हफ्तों का आराम करने को कहा। वीकएंड का वार में सलमान ने बताया कि मनीष को हेल्थ कंडीशंस के चलते शो को अलविदा कहना होगा।
यह भी पढ़े -बिग बॉस के घर में गेमर स्काउट ओपी का बढ़ा खुलासा, काशवी हिरानंदानी को बताया अपनी मंगेतर
किसी और का होना था नॉमिनेशन
बड़ी बात ये है कि मनीष वोट्स की कमी या नॉमिनेशन के चलते घर से बाहर नहीं हुए, बल्कि उनको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते शो को अलविदा कहना पड़ा। सलमान ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आज मनीष अपनी सेहत के चलते बाहर नहीं हुए होते, तो घर से कोई और नॉमिनेट होता क्योंकि मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे। बल्कि किसी और कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले थे।
यह भी पढ़े -'पति को बीच में मत लाना', लव गिल और माही विज के बीच हुई बड़ी लड़ाई, जानें अरिश्फा को क्यों मिली सजा?
घरवालों के खुले राज
इसके अलावा रविवार के एपिसोड में एक और खास मूमेंट देखने को मिला, जहां एक बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने सभी घरवालों के व्यवहारों पर बात की और बताया कि जब-जब उनसे जुड़ा कोई मुद्दा उठा, तब-तब उनका इरादा क्या था।
Created On :  
