Ramayana Box Office: रामायण' को अमेरिका में बड़ा झटका, टिकट ब्रिकी में गिरावट के बाद 800 स्क्रीन्स से हटी रणबीर और यश की फिल्म

रामायण को अमेरिका में बड़ा झटका, टिकट ब्रिकी में गिरावट के बाद 800 स्क्रीन्स से हटी रणबीर और यश की फिल्म
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' जब से फिल्म रिलीज हुई है हर किसी की नजर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है। लेकिन अब फिल्म को बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से फिल्म रिलीज हुई है हर किसी की नजर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है। और इसका एक कारण में फिल्म का बड़ा बजट। अभी कर फिल्म देश विदेश में शानदार कलेक्शन कर रही थी लेकिन अब फिल्म को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका में इसकी टिकटों की सेल में गिरावट जारी है वहीं इसकी स्क्रीन की संख्या भी घट गई गई है। इसी के साथ तीसरे वीक में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बड़ी गिरावट आई है। इसी के साथ इस बड़े बजट वाली फिल्म को लगभग 800 थिएटर्स से हटा दिया जाएगा।

रामायण' को अमेरिका में 800 से ज्यादा थिएटर्स में हटाया जाएगा

बता दें कि अमेरिका में सोनी द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई रामायण' को 14 सौ से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज किया गया था। वहीं खबरों के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में ही फिल्म को 300 से ज्यादा स्क्रीन्स से हटा दिया गया था। अब शुक्रवार से थिएटर्स की संख्या घटकर 681 रह जाने की उम्मीद है इसकी बड़ी वजह टिकटों की सेल में गिरावट है। स्क्रीन्स में यह कमी तब आई है, जब 'रामायण' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया हैइस कमाई के साथ यह फिल्म 2023 की 'आआरआर' और इस साल की हॉलीवुड फिल्मों जैसे 'सुपरगर्ल' और 'मोर्टल कॉम्बैट II' से आगे निकल गई है।

'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' का बजट

'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' दो भागों वाली फिल्म श्रृंखला का पहला हिस्सा है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार इन दोनों भागों का कुल बजट 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। दिवाली से ठीक पहले रिलीज होने के कारण इस फिल्म को त्योहारों वाले हफ्ते का फायदा मिला। इसने दुनिया भर में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म ने भारत में खबर लिखे जाने तक 943.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Created On :  

Tags

Next Story