Avengers: Doomsday Trailer: जानें यूजर्स को कैसा लगा फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर बोले-'सबसे ज्यादा आयरन मैन की एंट्री की जरूरत थी'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत में मार्वल की फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। इस बीच इस स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज होने वाली है। डूम्सडे का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर पर यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं की यूजर्स को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा-
बता दें कि, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं। फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। खास बात ये है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है। फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
यह भी पढ़े -एमी अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट जारी, बेस्ट ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक इन प्रोजेक्ट्स ने मारी बाजी, खाली हाथ लौटा भारत
यूजर्स को कैसा लगा ट्रेलर?
एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप कहते हैं कि एवेंजर्स- डूम्सडे के ट्रेलर को देखकर आपको कुछ महसूस नहीं हुआ, तो आप झूठ बोल रहे हैं या नफरत कर रहे हैं।'
You’re lying or hating if you say you didn’t feel anything watching that Avengers Doomsday trailer
— 𝙲𝚑𝚞𝚔𝚠𝚞𝚎𝚖𝚎𝚔𝚊 (@DFoundingTitan) November 24, 2026
एक और यूजर ने लिखा, 'एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर के बारे में हर कोई जो चाहे कह सकता है, मुझे सच में बहुत मजा आया और यह 16 तारीख को थिएटर में सबसे पहले आएगा।'
Everyone ca say whatever they want about Avengers Doomsday trailer I actually enjoyed it and will be the first one at theater the 16
— Bree (@Bree10CL16) November 24, 2026
यूजर्स ने की कलाकारों की तारीफ
एक यूजर को फिल्म में कलाकारों का अभिनय अच्छा लगा है। उन्होंने लिखा, ''एवेंजर्स डूम्सडे' के फाइनल ट्रेलर के हर सीन में जेम्स मार्सडेन छाए रहे। आखिरकार उन्हें वह लीड रोल मिल ही गया, जिसके वे हमेशा से हकदार थे' एक और यूजर ने लिखा, ''एवेंजर्स डूम्सडे' के लिए मेरी बस इतनी ही चाहत है कि जॉन वॉकर, खूब सारे बटन दबाएं।' एक और यूजर को फिल्म के एक कलाकार की अदाकारी पसंद आई है। उन्होंने एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'एवेंजर्स डूम्सडे में यह थोर हैं।'
यह भी पढ़े -छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन
To me, my X-Men
James Marsden stole the spotlight in every sequence of the final Avengers Doomsday trailer. He's finally getting the lead role he always deserved instead of Hugh Jackman. 🤩 https://t.co/djmyXa1OQn
— ‘ (@KingKohli_un) November 24, 2026
all i want for avengers doomsday is john walker pushing lots of buttons figuratively and literally
if i'm not gonna have anything else, at least gimme sassy spunky chaotic gremlin menace energy for john so he can annoy Doom for as long as possible
— captain taco-chu🖖 ᐰ #MCUThunderboltsEra ⚡️ (@CaptainPikeachu) November 24, 2026
This is Thor in Avengers: Doomsday
https://t.co/cSyi9AUAlg
— Scott 🍿 (@FilmExert) November 24, 2026
यूजर ने आयरन मैन को याद किया
एक यूजर ने ट्रेलर में आयरन मैन के ना होने पर कहा, 'इन सबमें एक एंट्री की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह है आयरन मैन'
Twitter trying so hard to be different and say they’re not interested for Avengers Doomsday, I’m different ahh gimmick
3 billion incoming at the box office https://t.co/EfvcZ0usWQ
— mar 🇲🇽🇺🇦⨷ (@kismet221) November 24, 2026
यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर
एक यूजर को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है। उन्होंने लिखा, 'डीसी के 'मैन ऑफ टुमॉरो' फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की बुरी तरह से खिल्ली उड़ाई जाएगी।'
Avengers doomsday will be roasted brutally after DC releases their Man of tomorrow movie teaser
— Joraman🏔️🇳🇵 (@Joraman100) November 24, 2026
Created On :  
