Bigg Boss 20: ‘लव डे’ पर फिर आमने-सामने आए गेमर स्काउट और यंग डीएसए, आम्रपाली की अदा पर फिदा हुईं माही विज

‘लव डे’ पर फिर आमने-सामने आए गेमर स्काउट और यंग डीएसए, आम्रपाली की अदा पर फिदा हुईं माही विज
बिग बॉस 20' जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, इसमें कंटेस्टेंट्स का गेम और भी मजबूत होता जा रहा है। एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार आ रही है, तो कहीं नई दोस्ती देखने को मिल रही है। अब शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिग बॉस 20' जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, इसमें कंटेस्टेंट्स का गेम और भी मजबूत होता जा रहा है। एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार आ रही है, तो कहीं नई दोस्ती देखने को मिल रही है। अब शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। घर में 'द बीबी शो' के बाद कंटेस्टेंट के बीच जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। इस टास्क ने काजी तौकीर समेत सभी घरवालों को रॉकस्टार बना दिया। इस मस्ती के बाद लव शब्द संबंधित एक गाने पर स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती फिर से खतरे में नजर आई।

क्यों हुआ स्काउट और यंग में विवाद

‘बिग बॉस 20’ में पिछले कुछ हफ्ते कंटेस्टेंट स्काउट ओपी पर पहाड़ की तरह गुजरे। मगर वीकेंड के वार में सलमान खान के समझाने के बाद स्काउट ने अपनी बहन लव गिल से किनारा कर लिया। इसके बाद स्काउट फिर से आम्रपाली और अपने खास दोस्त यंग डीएसए के करीब आ गए थे। मगर हाल ही में काजी तौकीर ने गाना गया ‘लव डे’ इस पर स्काउट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यंग से कहा कि काजी का यह कहना उन्हें पसंद नहीं आया। जब काजी गा रहे थे तब यंग हंस रहे थे। इस पर यंग ने कहा कि जब ‘वीकेंड के वार’ पर सलमान खान के सामने काजी ने यही गाना गया तब स्काउट ने विरोध क्यों नहीं किया?

‘बिग बॉस 20’ का घर बना स्टेज

मंगलवार को घरवालों के लिए एक खास शो रखा गया। इसमें सभी घरवालों ने एक-एक कर परफॉर्म किया। हाल ही में मेकर्स के रिलीज किये गए प्रोमो में आम्रपाली को परफॉर्म करते दिखाया गया। एक्ट्रेस ने एक मशहूर भोजपुरी गाने पर डांस किया। एक्ट्रेस के डांस को घरवालों ने काफी एंजॉय किया। वहीं माही ने आम्रपाली की खुले दिल से तारीफ की।

यंग का रैप उदिति का डिस

रैपर यंग डीएसए ने उदिति सिंह के साथ परफॉर्म किया। उन्होंने अपने मशहूर रैप ‘राडे रपाटे’ को उदिति के साथ गाया। इस दौरान उन्होंने उदिति को अपनी बहन कहा। इसी बीच उदिति ने माही के ऊपर डिस किया। उन्होंने इस डिस में माही की हाईट और उनके गेम खेलने पर तीखा तंज किया। यह सब सुनकर माही को काफी बुरा लगा।

Created On :  

Tags

Next Story