Bigg Boss 20: लव गिल को लेकर स्काउट के मन में है फीलिंग? कनिका ने उठाया बड़ा सवाल, जानें घर में क्यों मचा है बवाल

लव गिल को लेकर स्काउट के मन में है फीलिंग? कनिका ने उठाया बड़ा सवाल, जानें घर में क्यों मचा है बवाल
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। गेमिंग क्रिएटर और शो के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और यंग के बीच जमकर झगड़ा हुआ। और अब लव गिल से बेहस के बाद स्काउट गंजा हो गया हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। गेमिंग क्रिएटर और शो के कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और यंग के बीच जमकर झगड़ा हुआ। और अब लव गिल से बेहस के बाद स्काउट गंजे हो गए हैं। शो में स्काउट रोते हुए नजर आए। यंग ने स्काउट को गले लगा लिया। दोनों में एक बार फिर दोस्ती हो गई है। वहीं लव, आम्रपाली और यंग में लड़ाई हो गई है। माही विज ने लव पर इल्जाम लगाए हैं। वहीं कनिका ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

स्काउट को यंग ने लगाया गले

बिग बॉस में स्काउट ने अपने बाल काट लिए। इसके बाद वह रोए। यंग उनके पास गए और उसको गले लगा लिया। यंग ने स्काउट से पूछा कि आप क्यों रोए। तो स्काउट ने कहा कि मैं अपनी गलती पर रोया कि मैंने कई लोगों से लड़ाई कर ली। इस पर यंग ने कहा कि तुम मुझसे झूठ नहीं बोल सकते। मैं तुम्हारी आंखों में आंखें डाल के बता सकता हूं कि तुम क्यों रोए।

लव, आम्रपाली और यंग की हुई लड़ाई

शो में लव गिल और आम्रपाली की लड़ाई हो गई है। लव गिल ने कहा कि स्काउट ऐसा बोल रहा है कि वह आम्रपाली की वजह से रो रहा है। इस आम्रपाली ने पूछा कि क्या ऐसा है? तो स्काउट ने मना कर दिया। फिर यंग ने पूछा कि क्या तुम लव की वजह से रो रहे हो, तो स्काउट ने कहा कि ऐसा भी नहीं है। स्काउट खुद कंफ्यूजन थे, मगर इसके चलते आपस में चारों लोगों की लड़ाई हो गई। हालांकि बाद में यंग ने स्काउट को अच्छे से समाझाया। अब यंग और स्काउट की फिर से अच्छी दोस्ती हो गई है। दोनों ने एक दूसरे से कहा कि लड़ाईयां चलती रहेंगी। मगर हम दोनों अब भाई जैसे हो गए हैं।

एक नए प्रोमो में स्काउट काजी से कहते हैं कि एक मिनट मेरे साथ बाथरूम में आओ और मेरी मदद करो। काजी मना कर देते हैं। इसके बाद स्काउट अपने बाल काट लेते हैं। इस पर घर के सभी लोग हैरान हो जाते हैं। कोई कहता है कि स्काउट ने गुस्से में ये किया है। कोई कहता है कि स्काउट पागल हो गया है। इस बीच कनिका लव से कहती हैं कि बोलो या ना बोलो, आपको लेकर बातें चल रही हैं। यह बात कह कर उन्होंने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या और स्काउट के बीच कुछ चल रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story