Panchayat Movie Announced: सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन के ट्रेलर लॉन्च में बड़ा एलान, अब बड़े परदे पर दिखेगा फुलेरा गांव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेकर्स ने सीरीज पंचायत सीजन 5 का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने इस बार ट्रेलर लॉन्च के लिए अलग तरह की प्लानिंग की। इसे मध्य प्रदेश के सीहोर गांव में खुले आसमान के नीचे जारी किया गया। लेकिन इसके साथ दी दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी है। फुलेरा गांव अब बड़े परदे पर दिखेगा। जी हां, 'मिर्जापुर' की तरह अब 'पंचायत' पर भी फिल्म बनेगी। इसका एलान 'पंचायत 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया गया है।
यह भी पढ़े -रिलीज हुआ पंचायत सीजन 5 का मजेदार ट्रेलर, फुलेरा पंचायत में अब बनराकस का राज, सचिव जी को किया टॉर्चर
कब तक बनेगी फिल्म?
'पंचायत' फिल्म का एलान इस वेब सीरीज के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने का फैसला 'मिर्जापुर' फिल्म को देखकर नहीं किया गया है, बल्कि शुरुआत से ही यह उनकी योजना में शामिल था। पहले सीजन से ही वे फिल्म की तरह आना चाहते थे। हालांकि, 'पंचायत' पर फिल्म कब तक बनेगी, इसे लेकर मेकर्स ने कोई स्पष्ट बात नहीं की। दरअसल, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब विजय से फिल्म को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर स्टोरीटेलर की डेस्टिनेशन बड़ा पर्दा होती है। उन्होंने कहा कि जब भी संभव होगा, सही समय आएगा, वे फिल्म बनाएंगे।
जानें कब रिलीज होगी पंचायत 5?
वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही किया जा चुका है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस सीरीज के नए सीजन के लिए काफी बढ़ गई है। पंचायत 5 की रिलीज डेट की तरफ तो 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा। इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं।
Created On :  
