Panchayat Season 5 Trailer: रिलीज हुआ पंचायत सीजन 5 का मजेदार ट्रेलर, फुलेरा पंचायत में अब बनराकस का राज, सचिव जी को किया टॉर्चर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। मेकर्स ने सीरीज पंचायत सीजन 5 का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने इस बार ट्रेलर लॉन्च के लिए अलग तरह की प्लानिंग की। इसे मध्य प्रदेश के सीहोर गांव में खुले आसमान के नीचे जारी किया गया। बता दें कि इस सीरीज के सभी सीजन भी इसी सीहोर गांव में ही शूट हुए हैं। नई सरकार और ड्रामे के नए दौर के साथ पंचायत अपने नए सीजन में एक बार फिर लौट आई है।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन
कैसा है पंचायत 5 का ट्रेलर?
पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिव जी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं। इसी बीच, रिंकी (संविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है।
सीरीज स्टार कास्ट
इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं।
यह भी पढ़े -करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शेयर किए पोस्ट से बढ़ी अटकलें
कब रिलीज होगी पंचायत 5?
वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही किया जा चुका है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस सीरीज के नए सीजन के लिए काफी बढ़ गई है। गौर किया जाए पंचायत 5 की रिलीज डेट की तरफ तो 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।
Created On :  

