Avinash-Esha Breakup: ईशा सिंह संग ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले-'हम अलग हुए, उसमें भी मेरी ही गलती है'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी 'बिग बॉस 18' से ही फेमस है। दोनों को आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी की सक्सेस पार्टी में देखा गया था। जहां पर अविनाश ने अपने प्यार की इजहार किया था। लेकिन इसी बीच अब कपल ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अविनाश ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए अपनी गलती मानी है। अविनाश मिश्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि ये ब्रेकअप उनकी खुद की गलती की वजह से हुआ है।
साथ ही, एक्टर ने डीजे गिग के दौरान एक गाना बजाने की जिम्मेदारी ली, जिसके चलते सोशल मीडिया पर कई एडिट और तरह-तरह की बातें बनने लगीं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद ईशा, उनके परिवार या उनके चाहने वालों को दुख पहुंचाना नहीं था।
यह भी पढ़े -एमी अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट जारी, बेस्ट ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक इन प्रोजेक्ट्स ने मारी बाजी, खाली हाथ लौटा भारत
अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी
इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किए गए वीडियो में अविनाश कहते हैं, 'दोस्त, आप लोगों से बात किए हुए काफी समय हो गया है और मैं सिर्फ सब कुछ खत्म करने के लिए आया हूं, क्योंकि इसकी जरूरत है. मैंने अपने डीजे गिग में एक गाना बजाया था, जो गलत वजह से काफी चर्चा में आ गया है। बहुत सारे एडिट बन रहे हैं और मुझे पता है कि इससे सबसे ज्यादा ईशा, उनके परिवार और उनके चाहने वालों को दुख हो रहा है. सच में, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और अगर किसी को दोष देना है, तो वो मैं हूं।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन
परिवार और दोस्तों को इसमें ना लाएं
उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां बस माफी मांगने के लिए आया हूं। साथ ही, मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कृपया परिवार और दोस्तों को इसमें मत लेकर आएं। क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए और मैं आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि कृपया इसे यहीं खत्म कर दीजिए। कोई भी इसमें और कुछ न जोड़े, क्योंकि यह दो लोगों के बीच की बात है। परिवार और दोस्तों को ऐसे मैसेज और धमकियां नहीं मिलनी चाहिए और जाहिर है, मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है। मैं खुद पर काम करना चाहता हूं और खुद को सुधारना चाहता हूं, क्योंकि इसकी जरूरत है और जब मैं ठीक हो जाऊंगा, तभी वापस आऊंगा। तब तक, आप सभी अपना ख्याल रखिए। चलिए इसे यहीं खत्म करते हैं धन्यवाद।'
बता दें कि एक्टर अविनाश मिश्रा का ये बयान बेंगलुरु में उनके डीजे गिग के बाद हुए विवाद के बीच आया है, जहां उन्होंने 'बेवफा है तू' गाना बजाया था। इसे सोशल मीडिया पर ईशा के साथ उनके ब्रेकअप के साथ जोड़ा जाने लगा और कई एडिट से ऐसा लग रहा था कि ये गाना एक्ट्रेस को निशाना बनाकर बजाया गया है।
अविनाश की हरकत से भड़के रजत दलाल ने दी थी धमकी
Created On :  
