Asha Bhosle Awards: पद्म विभूषण से लेकर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार तक आशा भोसले को मिले ये खास अवॉर्ड्स, यहां देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में आज (12 अप्रैल) दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। उन्होंने अपनी सुरीली से इंडस्ट्री को दम मारो दम से लेकर पिया तू अब तो आजा तक कई सारे शानदार गानें दिए हैं। आशा भोसले दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स तक कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। ऐसे में चलिए उनकी अवॉर्ड्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
आशा भोसले के पास कितने अवॉर्ड्स हैं?
साल 2008 में उनको पद्म विभूषण से नवाजा गया था। इसके बाद साल 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। साल 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। साल 1996 में फिल्म 'रंगीला' के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड, साल 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, साल 2002 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका के तौर पर आईफा अवॉर्ड्स, साल 1987 में नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड, 2000 में सिंगर ऑफ द मिलेनियम अवॉर्ड और साल 2002 में बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।
यह भी पढ़े -आशा भोसले के निधन पर बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने जताया दुख, बोले- 'वह हमारी यादों में हमेशा रहेंगी'
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी बनाई जगह
आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। साल 2011 में उनको गिनीज ने 20 अलग-अलग भाषाओं में 12 हजार से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए उनका नाम दर्ज किया गया था।
Created On :   12 April 2026 4:49 PM IST












