Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तेज बारिश के बीच शुरू हुईं आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां, घर पर हुई सजावट

तेज बारिश के बीच शुरू हुईं आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां, घर पर हुई सजावट
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कल 5 जुलाई को शादी रचाने वाले हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद शादी को कंंफर्म करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। आमिर की यह तीसरी शादी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कल 5 जुलाई को शादी रचाने वाले हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद शादी को कंंफर्म करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। आमिर की यह तीसरी शादी है। छोटे से आयोजन और परिवार के सदस्यों के साथ में वे और गौरी स्प्रैट रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें दोनों के परिवारों के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। आज शनिवार से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

शुरू हुई घर की सजावट

मुंबई में मॉनसून पीक पर है। आज शनिवार को खूब तेज बारिश हो रही है, मानो आमिर और गौरी की शादी का मौसम भी जश्न मना रहा हो। तेज बरसात के बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट के यहां शादी के इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके मुंबई स्थित घर के बाहर एक ट्रक देखा गया है, जिसमें से टेंट का सामान उतारकर अभिनेता के घर पहुंचाया जा रहा है। मेहमानों के लिए कुर्सियां सजाई जा रही हैं।

कहां होगी आमिर और गौरी की शादी?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मुंबई के मॉनसून ने शादी की तैयारियों में थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। भारी बारिश के बीच दो शख्स ट्रक से सामान उतारकर आमिर खान के पाली हिल स्थित घर में पहुंचा रहे हैं। बता दें कि शादी आमिर खान के घर पर ही हो रही है। फिलहाल, घर पर शादी की सजावट की जा रही है। आमिर खान ने हाल ही में सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग के दौरान शादी को लेकर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। आप लोग दुआएं दीजिएगा।


Created On :   4 July 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story