52 Blue Trailer Out: नेहा धूपिया ने किया हॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म '52 ब्लू' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शानदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेहा धूपिया अपनी अपकमिंग फिल्म '52 ब्लू' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस भी फिल्म की एक एख अपडेट के लिए एक्साइटेड है। फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला लुक और ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें नेहा धूपिया इसमें एक अलग लुक में नजर आ रही हैं। यह फिल्म फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बैकग्राउंड में एक भारतीय प्रवासी मजदूर की जिंदगी पर बेस्ड है।
ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 11 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि नेहा धूपिया ने उस व्यक्ति की पत्नी का किरदार निभाया है, जो लियोनेल मेस्सी का बहुत बड़ा फैन है। वो लियोनेल मेस्सी से मिलने विदेश जाते हैं। वहां जाकर वह फंस जाते हैं। भारत में उनका परिवार पहले तो उनके विदेश जाने पर खुश होता है, बाद में जब वह वापस नहीं आते हैं तो परिवार के लोग परेशान होते हैं। पति के दूर हो जाने पर नेहा धूपिया भी परेशान होती हैं।
यह भी पढ़े -'जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है', 'फोर्स 3' की रिलीज डेट फाइनल
आदिल हुसैन भी आए साथ नजर
इस फिल्म में नेहा धूपिया पहली बार एक मां का किरदार निभाएंगी। उनके साथ आदिल हुसैन भी हैं, जो उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। यह इन दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। 19 अप्रैल को फिल्म का प्रीमियर वॉशिंगटन DC इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में उत्तरी अमेरिकी में होगा। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कोच्चि में फिल्माया गया है। यह फिल्म मिस्र के फिल्ममेकर अली अल-अरबी के निर्देशन में बनी है।
Created On :   15 April 2026 3:05 PM IST












